Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सैफई में नेताजी के अंतिम संस्कार की तैयारी,जानिए इन हस्तियों ने नेताजी के लिए क्या कहा

सैफई से ही अंतिम सफर पर निकलेगा 'नेताजी' का पार्थिव शरीर

सैफई में नेताजी के अंतिम संस्कार की तैयारी

सड़क से संसद तक का सफर तय करने वाले दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का आखिरी सफर सैफई से शुरु होगा. कल दोपहर करीब 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी. उनके पार्थिव शरीर को मेदांता हॉस्पिटल से सैफई ले जाया जा रहा है. जहां परिवार और तमाम राजनीतिक लोग उनका अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

पीएम ने जताया शोक

उतर-प्रदेश की राजनीति के धुरी मुलायम सिंह यादव की शख्सियत ऐसी थी जिससे विपक्ष के नेता भी प्रभावित होते थे. उनके सभी राजनेताओं से अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक के बाद तीन ट्वीट किए… उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ” मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे. रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया. उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे”.

 

अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने नेता जी के व्यवहार और राजनीतिक कुशलता की प्रशंसा करते हुए लिखा ‘श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे. उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे. उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रकट की शोक-संवेदनाएं

राष्ट्रपति दौप्रदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी शोक-संवेदनएं प्रकट की हैं.

सोनिया गांधी ने लिखा शोक संदेश

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक शोक संदेश लिखकर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं.

 

 

सीएम योगी ने जताया दुख

उतर- प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट किया है. उन्होंने  अपने ट्वीट करते हुए लिखा. ” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. उन्होंने मुलायम सिंह के निधन पर प्रदेश में तीन के राजकीय शोक का भी ऐलान किया है”.

 मायावती ने प्रकट की संवेदना

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उतर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके उनके प्रति अपनी शोक संवेदना जताई.

लालू प्रसाद यादव ने दी श्रद्धांजलि

सियासत में अपने सबसे पुराने और करीबी साथी मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital