Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“उसे फांसी दिलवा कर रहूंगा”, सीमा के पुराने पति गुलाम हैदर का बड़ा बयान

साक्षात्कार के दौरान गुलाम हैदर बच्चों को लेकर भावुक दिखाई दिए और बोले कि आज मेरे बच्चे सचिन को पिता कह रहे हैं.

सीमा हैदर और गुलाम हैदर (फोटो सोशल मीडिया)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन के लिए नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर के पति ने धमकी दी है. सीमा के पुराने पति गुलाम हैदर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अब तक गुलाम हैदर सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगा रहा था, लेकिन अब उसके सुर बदल गए हैं.

गुलाम ने कहा है कि सीमा को फांसी दिला कर ही रहूंगा. उसने कहा है कि अब सीमा को फांसी दिलवाना ही उसका एकमात्र मकसद है. गुलाम ने कहा कि वह उसके चार बच्चों को लेकर उसका घर बेचकर भारत भाग गई है. इसलिए वह उसे नहीं छोड़ेगा.

बता दें कि पबजी खेलते हुए चार बच्चों की मां सीमा हैदर को भारत में रह रहे सचिन से प्यार हो गया. प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सीमा नेपाल के रास्ते चोरी छुपे भारत आ गई. सात में 4 बच्चे भी ले आई. सीमा ने कहा था कि वह हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर चुकी हैं और वह अब अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं और सभी तीज-त्योहार हिंदू रीति-रिवाज से मना रही हैं.

हालांकि इस मामले में पहले सीमा और सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में दोनों को छोड़ दिया गया, लेकिन अभी जांच जारी है. अब सीमा के पहले पति गुलाम उसके लिए मुसीबत बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-2 से बहुत अलग है Chandrayaan-3, आज चूक भी गए तो मिलेंगे लैंडिंग के और मौके! जानिए इस मिशन की चुनौतियां और संभावनाएं

गुलाम हैदर का छलका दर्द

पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन के चैनल को दिए साक्षात्कार में गुलाम ने कहा कि वो जल्द ही भारत अपने बच्चों को लेने के लिए आ रहा है. इसके लिए उसने वकील से भी बात कर ली है. उसने साक्षात्कार के दौरान कहा है कि कानूनी तरीके से भारत आएगा और अपने बच्चों को साथ लेकर जाएगा. उसने ये भी कहा कि,सीमा ने बीवी और मां दोनों का हक खो दिया है. बच्चे मेरे हैं. गुलाम ने कहा कि अगर वो अच्छी मां होती तो गैर मर्द के साथ इस तरह नहीं जाती. उसको तो बच्चों की परवाह ही नहीं है.

मुजरिम है सीमा

गुलाम हैदर ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि सीमा एक मुजरिम है जो अवैध तरीके से भारत गई है और पति के होते हुए वह दूसरे मर्द के साथ रह रही है. अब मैं उससे नफरत करता हूं और मेरी जिंदगी का बस एक ही मकसद है कि उसे फांसी की सजा दिलवाऊं. बच्चों को लेकर गुलाम हैदर ने कहा कि वे तो मासूम हैं, उनसे जो कहा जाएगा वे वही करेंगे. बता दें कि गुलाम ने सीमा और सचिन की शादी को मानने से भी इंकार कर दिया. गुलाम ने कहा कि सीमा को अगर सचिन के पास जाना ही था तो उसे कानूनी रूप से मुझसे तलाक लेना चाहिए था और फिर जाती. उसने बड़ी गलती की है जो कि माफ नहीं की जा सकती. सजा दिलवा कर रहूंगा.

बच्चों को लेकर हुए भावुक

साक्षात्कार के दौरान गुलाम हैदर बच्चों को लेकर भावुक दिखाई दिए और बोले कि आज मेरे बच्चे सचिन को पिता कह रहे हैं. ये सब देखकर बहुत कष्ट और दुख होता है, लेकिन बच्चों के ये सब बुलवाया जा रहा है ये बात मैं अच्छी तरह से जानता हूं. गुलाम ने अपनी बात पर जोर देकर कहा कि उनका पिता मैं ही हूं और मेरे बच्चों की परवाह मुझसे ज्यादा कोई नहीं कर सकता है.

सीमा ने लव मैरिज की थी

गुलाम हैदर ने अपने निकाह को लेकर कहा कि सीमा ने मेरे साथ लव मैरिज की थी और मैं उसी के लिए ही सऊदी गया था ताकि पैसे कमा कर परिवार की हर कमी को पूरा कर सकूं, लेकिन सीमा ने मेरे पीठ पीछे सचिन के साथ अफेयर चलाया. मैं तो इस पूरी बात से अंजान था और उसे बराबर सऊदी से रुपये भेजता रहता था. वह मेरे ही रुपयों को लेकर सचिन के पास भाग गई और मुझे धोखा दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital