Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20: आईटीसी मौर्या के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, इसी होटल में रुकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

एनएसजी कमांडो, सीआरपीएफ, डॉग स्क्वायड से लेकर दिल्ली पुलिस तक सभी सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस कारकेड रिहर्सल भी किया है.

आईटीसी मौर्या

आईटीसी मौर्या

G20: आईटीसी मौर्या होटल के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इसी होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ठहरेंगे. पूरे सरदार पटेल मार्ग और इस होटल को सिक्योर कर दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह भारत आएंगे. इसके सितंबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

एनएसजी कमांडो, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी

एनएसजी कमांडो, सीआरपीएफ, डॉग स्क्वायड से लेकर दिल्ली पुलिस तक सभी सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस कारकेड रिहर्सल भी किया है. इस तरह की रिहर्सल में किसी भी देश के राष्ट्रपति का डमी काफिला गुजारा जाता है और सुरक्षा तैयारियों की जांच के लिए उस अवधि के लिए सड़क बंद कर दी जाती है. राष्ट्रपतियों के काफिलों के साथ तमाम एजेंसियों की गाड़ियां, एंबुलेंस भी साथ होती हैं.

यह भी पढ़ें: Agra Accident: आगरा में भीषण हादसा, दो ऑटो की टक्कर में सैनिक की पत्‍नी की मौत

होटल की सुरक्षा बढ़ाई गई

आईटीसी मौर्या होटल के बाहर गार्डेन एरिया में सीआरपीएफ जवानों के साथ डॉग स्क्वायड और विभिन्न उपकरणों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को, राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वह और जी20 भागीदार स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे. G20 मुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है. सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital