Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फर्जी जन्म तिथि वालों को रेड सिग्नल दिखाएगा Instagram, ओरिजिनल ID से करानी होगी उम्र वेरिफाई

इंस्टाग्राम में यूजर्स को करनी होगी ओरिजिनल आईडी से उम्र वेरीफाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित सेवा देने का प्रयास करता है जिसके लिए लगातार अपने फीचर्स और सुविधाओं में कई तरह के बदलाव भी कर रहा हैं. इंस्टाग्राम में भारतीय यूजर्स को ओरिजिनल आईडी से उम्र वेरीफाई करनी होगी

इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फर्जी जन्मतिथि वाले यूजर्स की जानकारी पाई गई हैं. वहीं, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपने यूजर्स को टैग करने या मेंशन करने के अनुमति को लेकर नियम सख्त करने की योजना बना रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों को सख्त करने की फिराक में लगा हैं. मेटा के स्वामित्व वाले सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने फर्जी बर्थडेट वाले यूजर्स को लेकर चिंता व्यक्त की है. रिपोर्ट की माने तो बच्चों में सोशल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की उत्सुकता काफी बढ़ रही है. कई बार बच्चे सोशल प्लेटफॉर्म पर उम्र को लेकर लागू चेक प्वाइंट को पार करने के लिए गलत बर्थडेट डालकर अकाउंट बना लेते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल बनाने के लिए फर्जी जन्मतिथि का इस्तेमाल किया जा रहा है.

फर्जी बर्थडेट वाले अकाउंट पर रोक

फर्जी जन्मतिथि डालकर बच्चे इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं कर पाएगें, इसके लिए नियम सख्त करने की योजना बनाई जा रही है. इंस्टाग्राम ने भारत में अपने यूजर्स के लिए मूल आईडी या वीडियो सेल्फी के माध्यम से अपनी उम्र वेरिफाई करने के लिए नया फीचर ला रही है. इससे फर्जी बर्थडेट वाले अकाउंट पर रोक लगेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital