Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है. सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके.

india-vs-new-zealand-second-odi-gurnoor-brar-four-wickets-new-zealand-all-out-for-134

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर (इमेज-IANS)

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है.

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. 23 के स्कोर तक टीम ने अपने शीर्ष के तीनों बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) का विकेट गंवा दिया. 53 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में टॉम लैथम (7) भी आउट हो गए. ग्लेन फिलिप्स भी खाता नहीं खोल सके.

53 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ने संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया. मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली.

सेंटनर और मिचेल सस्ते में निपटे

मिचेल के आउट होने के ठीक बाद सैंटनर भी आउट हो गए. सेंटनर ने 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए.

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाजी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई. हेनरी निकोलस, मिचेल और सैंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दो अंकों में पहुंच सके.

गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी

भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी की. बरार ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 30 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा, औकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए.

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने का मौका है. बारिश से प्रभावित ये मैच 50 ओवर की जगह 47-47 ओवर का खेला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism