Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आगरा के ताजगंज में दुकानें हटाने के लिए 72 घंटे का समय बचा शेष, मंत्री के आश्वासन से जागी आस

आगरा के ताजगंज में दुकानें हटाने के लिए 72 घंटे का समय बचा शेष, मंत्री के आश्वासन से जागी आस

आगरा के ताजगंज में दुकानदारों की धड़कनें बढ़ीं

आगरा के  ताजगंज में व्यापारियों की दुकानें हटाने में करीब 72 घंटे ही बाकी रह गये हैं.इन हालात में जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है,व्यापारियों की घबराहट बढ़ रही है.सवाल उनकी रोज़ी-रोटी का जो है. व्यापार कर रहे स्थानीय लोगों को भविष्य की फिक्र सताने लगी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बात कहकर अधिकारियों ने कोई राहत देने में असमर्थता जताई है. इसी बीच कुछ पर्यटन मंत्री के समाधान तलाशने के आश्वासन से कुछ उम्मीद जगी है.

प्रशासन ने कारोबारियों को व्यापारिक गतिविधियां बंद करने के लिए 17 अक्टूबर तक का समय दिया है. जबरन दुकान हटाने की चेतावनी भी दी गई है. व्यापारी राहत के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं. कुछ व्यापारी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए गए हुए हैं. पुराने से पुराने दस्तावेजों को सभी खंगाल रहे हैं. चिंता कम नहीं हो रही.

बात करें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की तो कुछ राहत की उम्मीदें जगी है. होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात करके ताजगंज मामले की जानकारी दी. इस पर मंत्री ने उन्हें यकीन दिलाया है कि वह मोहलत बढ़वाने के लिए प्रमुख सचिव से बात करेंगे और समाधान तलाशेंगे. शुक्रवार को कोर्ट के लिए रिट तैयार कर ली गई है. अध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि सोमवार को रिट दायर करने की कोशिश करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital