Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghosi By Election 2023: “वोटिंग के दौरान प्रशासन खुद ही पार्टी बन गया था…” घोसी उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी ने लगाए गम्भीर आरोप, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि, प्रशासन की वजह से सपा खेमे का दस फीसद तक मतदान कम हुआ है. अगर अब भी सही तरीके से गणना हो जाती है तो सपा 50 हजार वोटों के अंतर से जीत रही है.

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (फोटो सोशल मीडिया)

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को हुए मतदान के बाद अब राजनीतिक दल इसके रिजल्ट का वेट कर रहे हैं. इसी बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है. बता दें कि यहां पर भाजपा और सपा के बीच ही मुख्य टक्कर देखी जा रही है और दोनों ही दल भारी वोटों से जीत दर्ज करने का दावा भी कर रहे हैं तो इसी बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, प्रशासन की वजह से सपा खेमे का दस फीसद तक मतदान कम हुआ है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, अगर अब भी सही तरीके से गणना हो जाती है तो सपा 50 हजार वोटों के अंतर से जीत रही है.

घोसी की जनता ने पहले ही दे दिया है चुनाव परिणाम

बता दें कि मतदान शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक सपा ने भाजपा के साथ ही प्रशासन पर भी कई गम्भीर लगाती आ रही है. बता दें कि सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दारा सिंह को बीजेपी ने यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं सपा की ओर से प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बनाया गया है. फिलहाल 8 सितम्बर को वोटों की गिनती की जाएगी, लेकिन इससे पहले ही दोनों दलों के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. इसी बीच सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि, घोसी की जनता ने तो पहले से ही चुनाव परिणाम दे दिया है. जनता हमारे साथ है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले सपा के तमाम नेता बनाने जा रहे हैं एक नया सियासी मोर्चा, जोड़ेंगे बागी सपाइयों को, अखिलेश की बढ़ी मुश्किलें

प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वोटिंग के दौरान प्रशासन खुद ही पार्टी बन गया था और मतदाताओं से वोट मांग रहा था. प्रशासन ने उनको काफी परेशान किया, इसी वजह से उनको वहां से जाना पड़ा था. इसी के साथ ये भी कहा कि, चोरों को पकड़ने वाला ही चोरी करने लगे तो कैसे काम होगा.  पुलिस प्रशासन की वजह से कम से कम दस फीसद मतदान कम हुआ है, नहीं तो 60 फीसद तक मतदान होता, लेकिन अभी भी सपा की जीत तय है. बता दें कि घोसी में हुए उपचुनाव को दोनों की पार्टी के लिए नाक की लड़ाई मानी जा रही है. अब देखना ये है कि जनता ने किसके हक में फैसला लिया है और ये इंतजार 8 सितम्बर की शाम तक खत्म हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital