Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीयर और वाहवाही में निपटे BMW वाले, सालाना रोड एक्सिडेंट में मरते हैं 1.5 लाख लोग

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीयर और वाहवाही में निपटे BMW वाले, सालाना रोड एक्सिडेंट में मरते हैं 1.5 लाख लोग

तेज रफ्तार BMW में कॉकटेल बनी मौैत का कारण

उतर-प्रदेश क पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कंटेनर से जा टकराई. इस हादसे में कार में मौजूद व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार की स्पीड लगभग 230 किमी प्रति घंटा थी जो अनियंत्रित होकर टैंकर से भिड़ गई और यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.एक आंकड़े के अनुसार हर साल रोड एक्सीडेंट में  1.5 लाख लोग मरते हैं.

कॉकटेल बना काल

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार में चार व्यक्तियों में से 1 इंजीनियर और 1 डॉक्टर था. बताया जा रहा है कि इन चार दोस्तों ने मिलकर कुछ दिन ही पहले सेकंड-हैंड BMW खरीदी थी. चारों दोस्त एक साथ पूर्वांचल हाइवे से गुजरते हुए जा रहे थे. यह सभी साथी गाड़ी में बीयर और ब्रवाडो की कॉकटेल पार्टी कर रहे थे जो उनके लिए काल साबित हुआ.

हादसे से पहले वीडियो स्ट्रीमिंग

भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हुए चार दोस्त अपनी बीएमडब्ल्यू कार में कॉकटेल पार्टी के साथ-साथ वीडियो स्ट्रीमिंग भी कर रहे थे. हादसे के कुछ मिनट पहले ही यह सभी व्यक्ति फेसबुक लाइव पर अपनी जर्नी के मूवमेंट शेयर कर रहे थे और खूब इंज्वॉय भी कर रहे थे. इसी बीच सामने से आ रहे टैंकर से हाई स्पीड में जा रही BMW जा भिड़ी जिसने चारों की जान ले ली.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान पुलिस ने कार में से बीयर की बोतलें बरामद की हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital