Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च के ऐलान के मद्देनजर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है.

Delhi Traffic

Delhi Traffic Advisory today: राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आज यानी 16 अक्टूबर की दोपहर के बाद जबरदस्त सियासी भूचाल आने वाला है. CJP के विरोध प्रदर्शन और ‘तिरंगा मार्च’ के खतरनाक ऐलान ने दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा दी है. हालात को भांपते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पूरी दिल्ली के लिए कड़क एडवाइजरी जारी कर दी है.

अगर आप भी आज दोपहर 3 बजे के बाद ऑफिस से घर लौटने की सोच रहे हैं या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने का प्लान है, तो जरा संभलकर निकलिएगा, वरना सड़कों पर ऐसा जाम मिलेगा कि माथा पीट लेंगे…

दोपहर 3 बजे के बाद थम जाएंगे पहिए(Delhi Traffic Advisory)

पुलिस के मुताबिक, मार्च और विरोध प्रदर्शन के चलते दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उससे सटी तमाम वीवीआईपी सड़कों पर ट्रैफिक की ऐसी बजी बजाने वाली है कि गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलेंगी. हालात की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने ऑन-द-स्पॉट ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का पूरा मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. यानी कब कौन सा रास्ता बंद हो जाए और आपको किस मुसीबत में धकेल दिया जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता!

इन 21 रास्तों पर जाम की आशंका

अगर आपको नीचे दिए गए रास्तों से गुजरना है, तो तुरंत अपने रूट बदल लीजिए, क्योंकि ये सभी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं:

  • संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग और पंचकुइयां रोड
  • बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड और बाराखंभा रोड
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन और रफी मार्ग
  • सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक और विंडसर प्लेस
  • गोल डाकखाना, अशोक रोड (जीपीओ से सी-हेक्सागन तक), तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड

यह भी पढ़ें: ‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ कह दिया है कि अगर बेवजह सड़कों पर अपनी चमचमाती गाड़ियां लेकर निकले, तो जाम का ऐसा टॉर्चर मिलेगा कि शाम यहीं गल जाएगी. पुलिस ने जनता से अपील की है कि निजी वाहनों (कार-बाइक) को घर पर ही छोड़ें और सफर के लिए सिर्फ मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. साथ ही, सड़कों पर गाड़ी पार्क करने की गलती बिल्कुल न करें, वरना ट्रैफिक पुलिस क्रेन मंगवाकर वाहन उठवाने में एक सेकंड की भी देरी नहीं करेगी.

घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल (@dtptraffic) या हेल्पलाइन नंबर (1095 / 011-25844444) पर ताजा अपडेट जरूर चेक कर लें, वरना आज का सफर आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा झंझट बन सकता है..

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital