Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, डोनेट किए 25 करोड़ रु, अनंत अंबानी बोले- उत्तराखंड से है गहरा रिश्ता

उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है. रिलायंस कंपनी के डायरेक्टर अनंत अंबानी की तरफ से इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी गई है.

अनंत अंबानी ने दान किए 25 करोड़ रुपये

उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है. रिलायंस कंपनी के डायरेक्टर अनंत अंबानी की तरफ से इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी गई है. उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं. बारिश के चलते राज्य में किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कई इलाकों में तमाम मकान क्षतिग्रस्त हो गए.

“उत्तराखंड से गहरा रिश्ता है”

रिलायंस ग्रुप के निदेशक अनंत अंबानी ने उत्तराखंड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्री पिछले एक दशक से लोगों की परेशानियों में साथ खड़ी है. अनंत अंबानी ने ये भी कहा कि उनका उत्तराखंड से गहरा रिश्ता है. राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की जीवटता सभी के लिए प्रेरणादायक रही है. पिछले एक दशक से हम सभी का जुड़ाव यहां से रहा है. इसको आगे भी और मजबूत करेंगे. अनंत अंबानी ने आगे कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज हर संभव मदद करेगा.

यह भी पढ़ें- Modi trudeau Meeting: खालिस्तान समर्थकों की अब खैर नहीं! कनाडाई पीएम के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात…

लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा रिलायंस ग्रुप

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज सरकार और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर लगातार राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहा है. आपदा के समय राहत बचाव कार्य से लेकर लोगों को रहने और खाने की सुविधाएं मुहैया कराने में रिलायंस ग्रुप सबसे आगे रहा है. हाल ही में रिलायंस ग्रुप की तरफ से ग्रामीण लोगों को लगभग पांच लाख घन मीटर जल संचयन क्षमता को बनाने में मदद की थी. जिससे करीब 90 गांवों में खेती और पीने के लिए पानी की दिक्कतों को कम किया जा सकेगा. इसके अलावा रिलायंस ग्रुप स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच दूर-दराज पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचा रहा है. सामुदायिक विकास में प्राशिक्षित 1500 महिलाओं और ग्राम पंचायतों के 1200 प्रतिनिधियों में से कई सुधार के प्रेरक बने.

2020 में दान किए थे पांच करोड़ रुपये

बता दें कि इससे पहले 2020 में अनंत अंबानी ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को कोरोना के समय हुए नुकसान से उबरने के लिए पांच करोड़ रुपये दान दिए थे. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अब तक करोड़ों का दान उत्तराखंड के लिए कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital