Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, अनंतनाग में हेलिकॉप्टर और ड्रोन से रखी जा रही नजर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. इसके साथ ही सेना के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. इसके साथ ही सेना के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस बात की जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने X पर दी है.

मुठभेड़ में आतंकी को सेना ने किया ढेर

इससे पहले कश्मीर के साउथ जोन पुलिस ने जानकारी दी थी कि उरी के हथलंगा इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की संयुक्त रूप के चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है. जिसमें सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है.

हेलिकॉप्टर और ड्रोन से नजर रख रहे सेना के जवान

अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों के खिलाफ सेना के जवान बीते चार दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. आतंकवादियों की हर गतिविधि पर सेना नजर रख रही है. अनंतनाग के पहाड़ी इलाके में सेना आतंकियों को ढूंढने के लिए हेलिकॉप्टर और ड्रोन से नजर रख रही है. जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी से एक-एक आतंकियों का सफाया किया जाएगा.

पहाड़ी में छिपे हैं आतंकी

ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनंतनाग की पहाड़ियों में आतंकवादी छिपे हैं. ऊंचाई से गोलीबारी कर रहे हैं. जिसमें सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी जवान शहीद हो गए थे. उसके बाद पैरा कमांडो को बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें- “सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा, अहंकारी लोग सरकार में बैठे हैं”, प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर का पलटवार

आतंकी लगातार बदल रहे अपनी लोकेशन

आतंकी ऊंची पहाड़ियों में छिपे हुए हैं. ये अपनी लोकेशन भी लगातार बदल रहे हैं. इसलिए इन्हें ट्रेस करने में परेशानी हो रही है. ऊंचाई पर होने के चलते इन्हें सेना और पुलिस के जवानों को टारगेट करने में भी आसानी होती है. इसीलिए जवानों की शहादत हुई है. बता दें कि आतंकियों से मुढभेड़ के दौरान सेना और पुलिस के जवान शहीद हो गए थे. उसी के बाद से सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital