Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना घर, कानपुर के इस दंपत्ति ने खरीदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना आवास

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर के दयानंद विहार आवास को 1 करोड़ 80 लाख में बेच दिया है. अब इस आवास में डॉक्टर दंपति श्रीमती बाला और डॉक्टर शरद कटियार रहेंगे.  वहीं शुक्रवार को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कानपुर में मकान की रजिस्ट्री हो गई. कोविंद ने शुक्रवार को कानपुर में रजिस्ट्री कर दी. इंद्रानगर दयानंद बिहार के एम ब्लॉक में रामनाथ कोविंद का मकान है.  वहीं रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद यहां आते रहते थे.

दरअसल रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनते ही उनके कानपुर का आवास सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था.हालांकि  प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की एक कंपनी उनके निवास पर हमेसा तैनात रहती थी. उनके मकान के चलते यह क्षेत्र वीआईपी दर्जा रखता था.

डॉक्टर शरद

बता दें कि कोविंद का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल और परंपरा के तहत उन्हें दिल्ली में बंगला आवंटित हुआ है. उनका परिवार अब वहीं रहेगा. डॉक्टर शरद कहते हैं, कि यह मेरा सौभाग्य है. ईश्वर कि कृपा की मुझे इस मकान में रहने का अवसर मिलेगा. वे इसे कोविंद की कृपा मानते हुए इसे प्रॉपर्टी के जरिए से न देखने का अनुरोध करते हैं.

राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद अगर कहीं गये है,तो वह कानपुर है. राज्यसभा से सांसद रहे. उनको बिहार का गवर्नर बनाया और उसके बाद वह राष्ट्रपति तक बने. पूर्व राष्ट्रपति अपनी गांव की जमीन पूर्व में ही दान दे चुके हैं. जहां विद्यालय और सामाजिक कार्यों के लिए बारातशाला बनी हुई है. बता कि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद से लोग जुड़े तो लेकिन पूर्व से जुड़ा एकमात्र मकान भी अब नहीं रहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital