Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Asian Games 2023: भारत की झोली में चौथा गोल्ड, शूटिंग में रिदम, मनु और ईशा ने रचा इतिहास

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत ने चौथे दिन शानदार शुरुआत करते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वरह मेडल अपने नाम किया है. अब तक कुल 16 मेडल भारत की झोली आ चुके हैं.

एशियन गेम्स में चौथा स्वर्ण पदक भारत ने जीता

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत ने चौथे दिन शानदार शुरुआत करते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वरह मेडल अपने नाम किया है. अब तक कुल 16 मेडल भारत की झोली आ चुके हैं. बुधवार को शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की जोड़ी ने 25 मीटर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है.

गोल्ड और सिल्वर मेडल भारत के खाते

भारतीय खिलाड़ियों ने इस शूटिंग स्पर्धा में 1759 प्वाइंट्स हासिल किए और चीनी खिलाड़ी 1756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. चीन को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. इसके अलावा भारत ने निशानेबाजी में रजत पदक पर कब्जा जमाया. भारत की सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने 50 मीटर रायफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत ने खेल के चौथे दिन की शुरुआत मेडल के साथ की पहले सिल्वर मेडल और उसके बाद गोल्ड मेडल भारत के खाते में आया. अब तक भारत 4 गोल्ड मेडल जीत चुका है.

घुड़सवारी में आया था गोल्ड मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में मंगलवार को तीसरा गोल्ड मेडल जीता. घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद इस खेल में गोल्ड दिलाया. भारत की ओर से सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड और अनुश अग्रवाल की चौकड़ी ने कमाल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 1982 एशियन गेम्स के बाद पहली बार घुड़सवारी में भारत को मेडल मिला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital