Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी: 100 की जगह 500 के नोट फेंकने लगा ATM, तकनीकी गड़बड़ी से बैंक को 2 लाख की चपत

यूपी: 100 की जगह 500 के नोट फेंकने लगा ATM, तकनीकी गड़बड़ी से बैंक को 2 लाख की चपत

जब ATM मशीन निकालने लगी 100 की जगह 500 के नोट

ATM मशीनों में अक्सर तकनीकी गड़बड़ी की खबरें आती रहती हैं. कभी एटीएम मशीन से पैसे निकालते वक्त डेबिट कार्ड मशीन में अटक जाता है तो कभी सही पिन कोड और अमाउंट डालने के बावजूद मशीन कम या ज्यादा पैसे निकालने लगती है. ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है. जहां एटीएम मशीन पर पैसे निकालने पहुंचे एक युवक ने अपना कार्ड उपयोग करते हुए जब पैसा निकालना शुरु किया तो 100 की जगह 500 को नोट धड़ाधड़ निकलने लगे.

करीब दो रुपए लाख की चपत

मामला अलीगढ़ के  कस्बा खैर के अग्रसेन मार्केट में लगे एटीएम का है. जहां एटीएम में तकनीकी खराबी की समस्या देखी गई. हुआ कुछ यूं कि 23 अक्टूबर को  मुमताज अली नामक एक व्यक्ति पैसा निकालने के लिए एटीएम पहुंचे. उन्होंने 2 हजार रुपये निकालने के लिए 100 -100 के नोट विकल्प में फीड किया, लेकिन 2  हजार की जगह 500-500 के नोट निकले.इस मामले की  जानकारी पैसा निकाल रहे व्यक्ति ने गार्ड की मदद से बैंक के अधिकारियों को दी. जिससे बैंक अधिकारी टेंशन में आ गए और उनके हाथ-पांव फूलने लगे. जिसके बाद एटीएम मशीन को फौरन बंद करने का फैसला किया गया.

5 लोगों ने एटीएम की खराबी का उठाया फायदा

एटीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी का फायदा 5 लोगों ने उठा लिया. यह लोग एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे और मशीन द्वारा ज्यादा पैसे निकालने की खबर किसी को नहीं दी और ज्यादा पैसे लेकर चलते बने. इस तरह कुल 18 ट्रांजेक्शन में एक लाख 96 हजार रुपये अतिरिक्त निकाले गए.  लेकिन शायद इन लोगों को यह नहीं पता था कि उपर  लगा कैमरा सब देख रहा है और उनकी शक्ल कैमरे में कैद हो चुकी है. एटीएम के ऊपरी हिस्से में लगे  सीसीटीवी कैमरे ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया .जिसके फुटेज की मदद से  ट्रांजेक्शन के ब्योरा से अधिक पैसा लेने वाले सभी पांच लोगों को चिह्न करके उनसे पैसा वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital