Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बड़ा रेल हादसा टला, फर्रुखाबाद से कानपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी

पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी

एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया. फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी ट्रैक से उतर गई.ये दुर्घटना कमालगंज स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर गांव कतरौली पट्टी के पास हुई.यात्रियों को जैसे ही बोगी के पटरी से उतरने का एहसास हुआ वह ट्रेन रुकते ही नीचे आकर खड़े हो गये.ये हादसा 12 बजे करीब हुआ.

हादसे से रेल यातायात में रुकावट पैदा हो गयी.खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया था.फिलहाल इस लाइन पर चलने वाली ट्रेनें जहां थीं,वहीं रुक गयी हैं.इसमें उत्सर्ग एक्सप्रेस भी शामिल है.

इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के लेट होने और कई के रूट बदलने पड़े हैं. इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां रेलवे स्टेशन पर कई यात्री घंटों अपनी ट्रेन का इंतजार करते देखे गये.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital