Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: देवरिया हत्याकांड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूटा गुस्सा, बोले “यूपी में कानून व्यवस्था फेल, सीएम योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें”

पश्चिम यूपी को लेकर नए राज्य की उठी मांग को लेकर कहा कि भाजपा में एकता नहीं है. केंद्रीय मंत्री बंटवारे की बात कर रहे हैं तो उनके ही विधायक विरोध कर रहे हैं.

कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक साथ हुई 6 हत्या के मामले में योगी सरकार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घेर लिया है. उन्होंने हाल ही में प्रदेश में हुई कई हत्याओं को गिनाते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही है. उन्होंने सीएम से इस्तीफा मांगा है. उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है. गोरखपुर में सनातन धर्म के पुजारी को मारा गया. कई पत्रकारों के यहां छापे मारे गए और उन्हें गिरफ्तार किया गया. कांग्रेस पार्टी इन सभी घटनाओं की निंदा करती है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है, इसलिए योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के लोग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं. यह निंदनीय है. साथ ही उन्होंने प्रदेश में हाल ही में हुई तमाम हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है. मंत्री और विधायक के घर हत्या हुई लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हुई. सुल्तानपुर में पैर में ड्रिल चलाकर शिक्षक की हत्या कर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. कौशाम्बी में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे के मामले में कहा कि उनके बेटे द्वारा जमीन कब्जे के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ये भी पढ़ें– Varanasi: “काशी धार्मिक नगरी है, यहां मांस मदिरा की बिक्री हो बंद”, बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

रोजाना हो रहे हैं औसतन 153 अपराध

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में रोज औसतन 153 अपराध महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं. आज लखीमपुर में किसानों की हत्या करने वाला केंद्रीय मंत्री का बेटा भी खुले में घूम रहा है. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि, कांग्रेस प्रदेश में सरकार के खिलाफ अब खुलकर लड़ाई लड़ेगी.

2024 में जनता देगी जवाब

पश्चिम यूपी को लेकर नए राज्य की उठी मांग को लेकर कहा कि भाजपा में एकता नहीं है. केंद्रीय मंत्री बंटवारे की बात कर रहे हैं तो उनके ही विधायक विरोध कर रहे हैं. इसी के साथ इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन में एकता न होने की बात करती है बीजेपी में ही एकता नहीं है. जनता अब भाजपा को 2024 में जवाब देगी.

सपा ने नहीं दिया साथ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मन की टीस दिखाते हुए कहा कि मऊ में हमने समर्थन दिया लेकिन उत्तराखंड में सपा ने साथ नहीं दिया. इसकी तकलीफ है, फिर भी लोकसभा निर्वाचन के मामले में शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा. हालांकि हम सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं.

 देवरिया हत्याकांड

बता दें सोमवार की सुबह एक ही परिवार के पांच और एक अन्य सहित 6 की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया. यह नरसंहार जमीन विवाद के कारण हुआ . देवरिया के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश यादव की हत्या के बाद इस सनसनीखेज नरसंहार ने पूरे यूपी को हिला दिया है. पीड़ित सत्य प्रकाश दुबे का पूरा परिवार ही खत्म कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि गांव में दुबे का परिवार अकेला ब्राह्मण परिवार था और उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सत्य प्रकाश दुबे का बड़ा बेटा देवेश देवरिया शहर में किसी के यहां श्राद्ध कर्म करने गया था. इसलिए वह बच गया है. यादव बाहुल्य इस गांव में हमलावरों ने लगभग आधे घंटे तक तांडव मचाया, मगर गांव का कोई भी शख्स दुबे परिवार की मदद करने नहीं आया. ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों के ऊपर इस तरह से खून सवाल था कि जब सत्यप्रकाश के दरवाजे पर पहुंचे तो उनकी पत्नी हाथ जोड़ कर आगे खड़ी हो गई, लेकिन उन लोगों ने कोई रहम नहीं दिखाई और लाठी- गोली मारकर हत्या कर दी. दंपती की हत्या के बाद सबसे छोटा अनमोल घर में जाकर कोने में छिप गया. बेटी सलोनी, नंदनी व बेटा गांधी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगने लगे, लेकिन हमलावरों ने सभी को मौत के घाट उतार दिया. अनमोल को भी उन लोगों ने मरा समझ लिया था लेकिन उसकी सांसें चल रही थी. वह अस्पताल में भर्ती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital