Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: बेटे ने 80 साल के पिता को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर दी दर्दनाक मौत

UP: बेटे ने 80 साल के पिता को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर दी दर्दनाक मौत

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

यूपी के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां जमीन के विवाद में एक बेटे ने पिता का कुल्हाड़ी से कत्ल कर दिया.हत्या की इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा मौका-ए-वारदात से फरार हो गया. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा दिया है. पुलिस कातिल बेटे की तलाश कर रही है.

ये घटना थाना शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के घियेरा गांव की है.मृतक के पांच बेटे थे,जिसमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है.मृतक की उम्र 80 साल है. बुजुर्ग के पांच बेटे वहीद, नसीर, शकील, फिरोज और हाशिम हैं. विवाद के पीछे जमीन के बैनामे का मसला है.मृतक शरीफ ने बेटे की मौत के बाद शरीफ ने विधवा बहू और पोते के नाम 5 बीघा जमीन का बैनामा कर दिया था. शरीफ का दूसरा बेटा नसीर भी अपने नाम जमीन का बैनामा करवाना चाहता था. मगर पिता ने जिंदा रहते बैनामा करने से इनकार कर दिया.

परिजनों का कहना है कि इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब उसके पिता सो रहे थे .नसीर इतने गुस्से में था कि उसने गुरुवार को सुबह सोते वक्त 80 साल के बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी.

 

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital