Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, गांव के स्कूलों में 10 साल तक सेवा दे चुके टीचरों का होगा तबादला

यूपी में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को बड़ी सौगात मिली है.  प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए  तमाम प्रयोग कर रही है.  इसके तहत अब प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ा रहे सहायक शिक्षकों का नगर क्षेत्र के स्कूलों में तबादला करने का फैसला किया है.

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों में 10 साल तक की सेवा दे चुके शिक्षकों का नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में तबादला किया जाएगा. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ये तय किया गया है कि नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 77 प्रतिशत पद और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 40 प्रतिशत तक पद खाली हैं. शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए. साथ ही लगातार शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है. अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है.

ग्रामीण क्षेत्रों  में ऐसे स्कूल जहां दो या उससे कम शिक्षक हैं, तो उस स्कूल के शिक्षक तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. महिलाओं, दिव्यांगों और असाध्य रोगी शिक्षकों को स्थानांतरण में वरीयता दी जाएगी. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं. एनआइसी की मदद से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के  लिए एक पोर्टल भी तैयार किया गया है. जल्द ही ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे. जिलों में स्थानांतरण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर काम को आगे बढ़ाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital