Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बॉयफ्रेंड से झगड़ा कर लड़की ने लगाई 300 फीट गहरी खाई में छलांग, झाड़ियों में फंसी, मदद की लगाई गुहार

Bihar News: सुसाइड के इरादे से पहाड़ से कूदने वाली लड़की बीच में ही एक झाड़ी में अटक गई. इसके बाद वह खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के नालंदा में एक लड़की का अपने बॉयफ्रेंड से ऐसा झगड़ा हुआ कि वह अपनी जान ही देने निकल पड़ी. इसके लिए उसने आव देखा न ताव और करीब 300 फीट की ऊंचाई से कूद पड़ी. हालांकि, उसकी जान तो नहीं गई लेकिन उसकी जान पर जरूर बन आई. जान देने गई इस लड़की को अपनी जान बचाने की गुहार लगाने की नौबत आ पड़ी. बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई. वहीं उसका बॉयफ्रेंड उसके छलांग लगाते ही वहां भाग निकला.

पहाड़ और खाई के बीच फंसी लड़की

मामला बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़की हिरण्य पहाड़ पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई थी. वहां स्थित एक मंदिर के पीछे दोनों बैठकर बातचीत करने लगे. बातों ही बातों में अचानक किसी बात को लेकर उनमें बहस होने लगी. उनके बीच वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने वहीं पहाड़ से ही छलांग लगा दी. लड़की का ऐसा करना था कि उसके साथ आया लड़का वहां से भाग निकला.

जान देने वाली को लगानी पड़ी जान बचाने की गुहार

सुसाइड के इरादे से पहाड़ से कूदने वाली लड़की बीच में ही एक झाड़ी में अटक गई. इसके बाद वह खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी. ऐसे में जब आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो वे वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि लड़की नीचे की तरफ झाड़ियों में फंसी है. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. लगभग 45 मिनट तक काफी कोशिशों के बाद उसे 6 लोगों ने झाड़ी से बाहर निकाला. तब तक लड़की बेहोश हो चुकी थी.

लड़की की खराब हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल बिहार शरीफ ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, यूपी की 37 सीटों पर है पूरा फोकस, लोकसभा चुनाव को लेकर संजय निषाद का मास्टर प्लान

पुलिस कर रही मामले की जांच

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस मामले में SHO सोहसराय राजमणि ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़की खाई में कूद गई थी. लड़की को वहां से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में किसी ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital