Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: हमास की हैवानियत…इजरायली परिवार को बंधक बनाकर मारी गोली, फेसबुक पर किया LIVE

हमास की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले के बाद से लगतार गाजा पट्टी पर इजरायली सैनिक बमबारी कर रहे हैं. बमबारी से गाजा पट्टी पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है.

Hamas

हमास के आतंकियों ने परिवार को बनाया बंधक

हमास की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले के बाद से लगतार गाजा पट्टी पर इजरायली सैनिक बमबारी कर रहे हैं. बमबारी से गाजा पट्टी पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है. अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं. इसी बीच हमास की बर्बरता भी लगातार सामने आ रही है. जिसमें आतंकी इजरायली नागरिकों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें हमास के आतंकी एक परिवार को बंधक बनाए हुए हैं. एक शख्स के पैर से खून निकल रहा, जिसे गोली मारी गई है. एक बच्ची रो रही है. वहीं अन्य लोग डरे सहमे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.

“इजरायल को बता दो कि तुम लोग हमास के कब्जे में हो”

वीडियो में आतंकी बंधक बनाए गए परिवार से कहता है कि इजरायल को बता दो कि तुम लोग हमास के कब्जे में हो. साथ ही कहते हैं कि ये भी बताओ की गाजा के पास नाहल ओज के किबुत्ज में हो. ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

150 लोगों को बंधक बनाया

हमास ने इजरायल के हमले का बदला लेने के लिए 150 लोगों को बंधक बना लिया है. आतंकियों ने धमकी दी है कि अगर इजरायल गाजा पट्टी पर हमला करता है तो नागरिकों के घरों पर जितने बम गिरेंगे, उतने लोगों की हत्या की जाएगी. सीधे फांसी पर लटकाया जाएगा. हमास की तरफ से दी गई धमकी के बाद भी इजरायली सैनिक लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. गाजा पट्टी की घेराबंदी करने के अलावा वहां की बिजली, पानी, भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की सप्लाई को रोक दिया है.

यह भी पढ़ें- इजरायल दौरे पर थे ब्रिटेन के विदेश मंत्री, रॉकेट के हमले का सायरन बजते ही जान बचाकर भागे, वायरल हो रहा Video

इजरायली सीमा में घुसने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

हमास के इजरायली सीमा में घुसने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें आतंकी एक कार ड्राइवर को गोली मार देते हैं. उसके बाद उसकी कार को लेकर चले जाते हैं. वहीं आतंकी एक बुजुर्ग महिला को भी मौत के घाट उतार देते हैं, जो सही से चल भी नहीं पाती है. उन्होंने इन हत्याओं का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया है.

तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का बयान

इन सबके बीच तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का बयान सामने आया है. एर्दोगन ने कहा है कि इजरायल एक देश की तरफ व्यवहार करे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस युद्ध में दोनों तरफ के नागरिकों की मौत हो रही है. ये बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर कहर बरपा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital