Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Weather

Aaj ka mausam 2 November 2026: देश में चक्रवात ‘अर्णब’ का असर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब एक और नए और भयंकर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (weather cyclone murasu) ने तबाही मचाने के संकेत दे दिए हैं. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब बेहद खतरनाक रूप अख्तियार कर चुका है और तेजी से भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने की ओर अग्रसर है.

इसके प्रभाव से आज यानी 2 नवंबर को देश के 18 राज्यों में कुदरत का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया है.

18 राज्यों पर संकट के बादल (weather report today)

Aaj ka mausam update के मुताबिक, चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण देश के एक बड़े हिस्से का मौसम पूरी तरह बिगड़ गया है. IMD ने पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और तेलंगाना में भयंकर बारिश और आंधी-तूफान की स्पष्ट चेतावनी जारी की है.

पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड में इस मौसमी उथल-पुथल के कारण कई जगहों पर भूस्खलन (Landslide) और चट्टानें खिसकने का गंभीर खतरा बना हुआ है. वहीं समुद्री तटीय इलाकों में उठने वाली विशाल लहरों को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार मचेगा तांडव

मैदानी राज्यों में चक्रवात ‘मुरासु’ का असर सीधा और बेहद तीखा दिखाई दे रहा है:

दिल्ली-एनसीआर: Delhi weather के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज 2 नवंबर को आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश: UP weather update के मुताबिक, इटावा, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या और आगरा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि प्रदेश भर में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं.

बिहार: बिहार के बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी और सहरसा में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते बिहार में समय से पहले ही कड़ाके की ठंड की दस्तक हो गई है.

मध्य भारत में बदला मौसम का मिजाज(Aaj ka mausam update)

weather report today के मुताबिक, देश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में भी इस चक्रवात का व्यापक असर देखने को मिल रहा है:

राजस्थान: मरुधरा में चक्रवात का असर चौंकाने वाला है. सीकर, जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनू, टोंक, बूंदी, भरतपुर और धौलपुर में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और कड़क के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

मध्य प्रदेश: एमपी के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, खंडवा और छतरपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा. भोपाल में तापमान 19 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है.

पंजाब और हरियाणा: इन दोनों राज्यों में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.

प्रमुख शहरों का हाल:(chennai weather)

शहर अधिकतम तापमान (2 नवंबर) न्यूनतम तापमान (2 नवंबर)
दिल्ली 29°C 18°C
मुंबई 33°C 26°C
चेन्नई 28°C 25°C
कोलकाता 31°C 25°C
लखनऊ 29°C 20°C
पटना 30°C 22°C
रांची 26°C 19°C
भोपाल 29°C 19°C
जयपुर 30°C 18°C
शिमला 20°C 09°C
नैनीताल 20°C 12°C

पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर का डरावना हाल

weather update के मुताबिक, पूर्वी और सुदूर उत्तरी राज्यों में मौसम का हाल बेहद चिंताजनक बना हुआ है:

पश्चिम बंगाल: चक्रवात ‘मुरासु’ का सीधा असर बंगाल पर दिख रहा है. दार्जिलिंग, दुर्गापुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया, हावड़ा और पुरुलिया में 80 की स्पीड से हवाएं चलने और भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

जम्मू-कश्मीर: घाटी के बांदीपोरा, रियासी, अनंतनाग, गांदरबल, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी और बारामूला में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. श्रीनगर में अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका है, जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital