Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक्शन में यूपी के मंत्री एके शर्मा, सोशल मीडिया पर मिलीं शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर की सुनवाई

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर की सुनवाई

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज नगरीय निकाय निदेशालय, गोमतीनगर विस्तार में सोशल मीडिया से प्राप्त नगर विकास से संबंधित शिकायतों की आनलाइन सुनवाई की. उन्होंने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता और अधिकारियों से शिकायत के संबंध में सीधे वार्ता की और शिकायत संबंधी स्थलीय वीडियो फुटेज भी देखे.

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने झांसी के शिकायतकर्ता राहुल देवरिया की शिकायत नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराये जाने और लोगों को आने-जाने में परेशानी को लेकर नगर आयुक्त झांसी पुल्कित गर्ग को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और 20 दिन में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये है. उन्होंने जनहित के मामलों को उठाने के लिए शिकायतकर्ता को भी धन्यवाद दिया. मंत्री ने प्रतापगढ़ के शिकायतकर्ता राजकपूर विश्वकर्मा की शिकायत मुर्गीफार्म कालोनी सगरा मिराभावन में कूड़े का अंबार लगा होने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह को पुख्ता सफाई करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि इसमें जनता का भी सहयोग लें और लोगों को अपने आस-पास की सफाई के लिए जागरूक करें.

मंत्री एके शर्मा ने सहारनपुर के प्रदीप उपाध्याय की शिकायत वार्ड-39 कांशीराम कालोनी में सीवरलाइन ब्लाक की शिकायत पर प्रेशर मशीन से शीघ्र ही सफाई करने के निर्देश दिए. इसी प्रकार गाजियाबाद के रितेश कुमार की शिकायत सुदामापुरी में जल भराव और गंदगी के अंबार पर नगर आयुक्त नितिन को कूड़े कचरे का निस्तारण करने और गंदगी, जलभराव को शीघ्र हटाने के निर्देश दिये है. उन्होेंने कहा कि ऐसे गंदे स्थानों की स्थाई समाधान के लिए लोगों का भी सहयोग लिया जाए और वहां पर पौधरोपण भी कराया जाए.

उन्होंने कानपुर के ब्रजेश कुमार सिंह की शिकायत एमडी भारती इण्टरकालेज के पास कई स्ट्रीट लाइट के पिछले 06 माह से खराब होने की शिकायत पर नगर आयुक्त से संबंधित क्षेत्र में शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिये. इसी प्रकार लखनऊ के पत्रकार अभिषेक मौर्या की शिकायत सीतापुर बाईपास दुबग्गा के पास सड़क पर कूड़े का ढे़र लगा होने की शिकायत पर नगर आयुक्त लखनऊ इन्द्रजीत सिंह को निर्देश दिए है कि कूड़े के ढे़र का शीघ्र ही निस्तारण कराया जाए और नियमित रूप से कूड़े का उठान हो जहां पर भी कूड़े एवं गंदगी से युक्त स्थान हैं वहां की सफाई कर सौन्दर्यीकरण एवं पौधरोपण करायें.


जनसुनवाई में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव अनिल कुमार, निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा, निदेशक सूडा यशु रूस्तगी, नगर आयुक्त लखनऊ इन्द्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital