Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश की संभल सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शफीकुर्रहमान बर्क

UP Politics: उत्तर प्रदेश की संभल सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Barq) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनको मुरादाबाद के सिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात उनको तेज बुखार और बेचैनी की शिकायत हुई थी. इसी के बाद 93 वर्ष के बर्क को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. उनकी सेहत को लेकर अभी और अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

बता दें कि डॉ शफीकुर्रहमान बर्क यूपी की संभल लोकसभा सीट से सपा के वरिष्ठ सांसद हैं. 93 साल के होने के बावजूद वह राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं और देश के ज्वलंत मुद्दों पर उनके बयान भी लगातार सामने आते रहते हैं. अपने बयान से ही वह कई बार काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और कभी भी कुछ भी कहने से वह नहीं हिचकते. फिर चाहे वो देश से जुड़े मुद्दे हों या फिर उनकी समाजवादी पार्टी से या धर्म से. यही वजह है विपक्षी पार्टी से सांसद होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं. बता दें कि वह सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सदन के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक है. बर्क पांच बार सांसद रह चुके हैं. मालूम हो कि 2019 के चुनाव में सपा और बसपा ने गठबंधन किया था और तभी उन्होंने उत्तर प्रदेश की संभल सीट से बड़ी जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- Navya Ayodhya : श्रीलंका, नेपाल और दक्षिण कोरिया ने भी मांगी जमीन, जानें कब और किन गांवों में बसेगा वैदिक शहर, फर्स्ट फेज में कौन-कौन से काम होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं प्रशंसा

बता दें कि हाल ही में देश में नई संसद का उद्घाटन हुआ है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की खुलकर प्रशंसा की थी और फिर पीएम ने सपा सांसद का जिक्र करते हुए सदन के प्रति उनकी निष्ठा की भी प्रशंसा की थी और कहा था कि, “93 साल की उम्र होते हुए भी सपा डॉ शफीकुर्रहमान बर्क इस सदन में बैठे हैं. सदन के प्रति ऐसी निष्ठा होनी चाहिए.” तो वहीं उनकी सेहत बिगड़ने के बाद से ही सपा कार्यकर्ता उनके जल्द ठीक होने को लेकर दुआ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital