Urdu Conclave 2026

हिमाचल चुनाव: अमित शाह ने रिवाज बदलने की दी चुनौती, कांग्रेस पर भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप

हिमाचल के नगरोटा विधासभा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस वालों के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है कि एक बार कांग्रेस आती है और एक बार BJP. उत्तराखंड, यूपी, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है. अब एक बार BJP आती है तो बार-बार BJP आती है.’ उन्होंने कहा, ‘जिस समय 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ था, उस समय 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार थी. आज वे हिमाचल के निर्दोष लोगों को गारंटी दे रहे हैं. यहां कोई आपकी गारंटी पर भरोसा नहीं करता.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read