Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haryana: नूंह में फिर हिंसा! कुआं पूजन करने जा रही महिलाओं पर फेंके पत्थर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Nuh Violence: पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

नूंह में फिर फैली हिंसा (फोटो ट्विटर)

Haryana: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के घाव अभी तक भरे भी नहीं थे कि अब एक बार फिर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इस बार महिलाओं पर पत्थर फेंके जाने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए वहां गई थीं. इस दौरान उन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना के बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई. जिसके बाद इलाके में अभी भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है.

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि इस घटना अभी तक किसी ने भी शिकायत नहीं की है.

कुआं पूजन करने जा रही महिलाओं पर हुआ पथराव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. घटना रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर एक मस्जिद के पास जब महिलाओं का एक समूह ‘कुआं पूजन’ के लिए जा रहा था. तभी उनपर अचानक से पत्थर फेंके गए. पत्थराव की इस घटना में करीब 3 महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात किया गया है.

‘मदरसों के कुछ बच्चों ने किया पथराव’

हरियाणा के नूंह में पथराव की खबरों के बाद एसपी नूंह नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थीं और शिकायत मिली है कि मदरसे के कुछ बच्चों ने पथराव किया है. इसके बाद दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए. इस संबंध में यहां एफआईआर दर्ज की जा रही है. हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं. उचित कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं आई है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital