Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘औद्योगिक क्रांति और सुशासन की नई सुबह’: इस तारीख को बिहार दौरे पर PM मोदी, वैशाली में 1265 एकड़ के भव्य औद्योगिक पार्क का करेंगे शिलान्यास

21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क का करेंगे शिलान्यास, NDA सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात.

PM Modi

(PC: IANS)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को ऐतिहासिक गति मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री 21 नवंबर को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे लोकतंत्र की जननी कही जाने वाली पावन धरा वैशाली से राज्य को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरे का मुख्य आकर्षण वैशाली में 1265 एकड़ में बनने वाले अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क का शिलान्यास होगा. बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने शुक्रवार को इस दौरे की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह आगमन बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का ऐतिहासिक अवसर है.

NDA सरकार का एक वर्ष पूर्ण, वैशाली की धरती से गूंजेगा विकास का शंखनाद

मंत्री लखेंद्र पासवान ने रेखांकित किया कि 21 नवंबर का दिन प्रदेशवासियों के लिए दोहरे उत्सव का दिन होगा. 20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार का सफल एक वर्ष पूरा हो रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी स्वयं बिहार आकर जनता और सरकार को बधाई देंगे तथा सुशासन के अगले चरण का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से लोकतंत्र की उद्गम स्थली रही है. इसी गौरवशाली भूमि से प्रधानमंत्री न केवल औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे, बल्कि कच्ची दरगाह पुल और संपर्क सड़क मार्ग तथा दरभंगा कॉरिडोर सहित कई प्रमुख सड़क व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे.

‘1265 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक पार्क, युवाओं को मिलेगा रोजगार’

बिहार सरकार ने इस महत्वाकांक्षी औद्योगिक पार्क के लिए 1265 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है. प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ विजन के अनुरूप बनने वाला यह पार्क स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा और बिहार से प्रतिभा पलायन को रोकने में मील का पत्थर साबित होगा. मंत्री ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से राज्य में कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों का मजबूत जाल बिछ रहा है.

विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर प्रहार

इस दौरान मंत्री लखेंद्र पासवान ने कांग्रेस व विपक्षी नेताओं द्वारा देश के ताने-बाने और संवैधानिक मर्यादाओं पर दिए जा रहे बयानों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जहां विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, वहीं कुछ विपक्षी तत्व भारत में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की नाकाम कोशिशों में लगे हैं. उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदानों से सिंचित इस देश की जनता राष्ट्र निर्माण के साथ मजबूती से खड़ी है और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest