Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mathura: 9वीं की छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार तो मां ने जड़ा तमाचा, उठाया ऐसा कदम कि हैरान रह गए लोग

Mathura News: छात्रा की आत्महत्या की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा ने स्कूल जाने से मना किया, इसको लेकर उसकी मां ने उसे थप्पड़ मार दिया. छात्रा अपनी मां के एक थप्पड़ से कुछ ज्यादा ही आहत हो गई. इसके चलते छात्रा मां से नाराज हो गई और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की इस घटना से सभी को स्तब्ध कर दिया है.

दरअसल, मथुरा के ओम नगर इलाके में रहने वाले रामवीर शर्मा की दो बेटियां और एक बेटा है. बेटा बड़ा है और 12वीं की कक्षा में पढ़ता है. रामवीर ने बताया कि छात्रा ने मां से 4 दिसंबर को कुछ खाने को बनाने की मांग की थी, लेकिन मां ने नहीं बनाया. इस पर जब छात्रा ने जिद की तो उसे थप्पड़ मार दिया.

यह भी पढ़ें-‘हार के बाद EVM का मुद्दा उठाना ठीक नहीं..’, दिल्ली में बोले कांग्रेस नेता सिंहदेव; छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने उठाए थे सवाल

स्कूल जाने से किया मना और कर ली आत्महत्या

अगले दिन स्कूल जाने से छात्रा ने इनकार किया तो मां ने फिर थप्पड़ मार दिया और जबरदस्ती स्कूल भेजा. मां के थप्पड़ को लेकर छात्रा गुस्से में थी. इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

मामले पर पुलिस ने दिया बयान

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा मंगलवार को स्कूल जाने से मना करने पर 13 वर्षीय लड़की की मां ने उसे थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज होकर लड़की अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर गई और चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें-Mahua Moitra Expelled: TMC नेता महुआ मोइत्रा की गई सांसदी, लोकसभा से पास हुआ प्रस्ताव

बता दें कि छात्रा ने मां से मंगोड़ा बनाने की मांग की थी, लेकिन मां के न बनाने पर वह काफी नाराज थी. ऐसे में दूसरे दिन सुबह फिर थप्पड़ से छात्रा काफी ज्यादा नाराज हो गी थी और नतीजा ये कि उसने आत्महत्या कर ली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital