Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UPSC CSE Mains Result 2026 घोषित: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, जल्द शुरू होंगे इंटरव्यू – देखें रिजल्ट

UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित किया. सफल अभ्यर्थियों का धौलपुर हाउस में जल्द होगा इंटरव्यू, आयोग ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए.

UPSC Mains Exam 2025
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (CSE Mains 2026) के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं. मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए पात्र हो गए हैं. आयोग द्वारा इंटरव्यू की विस्तृत तारीखों और शेड्यूल का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा. ये इंटरव्यू नई दिल्ली स्थित शाहजहां रोड पर आयोग के मुख्यालय ‘धौलपुर हाउस’ में आयोजित किए जाएंगे.

21 से 30 अगस्त के बीच आयोजित हुई थी मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. उल्लेखनीय है कि देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष तीन चरणों – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और व्यक्तित्व परीक्षण (Interview) में होता है. इसी प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’) के शीर्ष अधिकारियों का चयन किया जाता है.

दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर आयोग की सख्त हिदायत

यूपीएससी ने सफल उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे इंटरव्यू के समय अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Certificates) वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें. इनमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, जाति/समुदाय, ईडब्ल्यूएस (EWS), दिव्यांगता (PwBD) और पूर्व सैनिक कोटे से जुड़े मूल प्रमाण पत्रों के साथ टीए फॉर्म प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. आयोग ने विशेष शर्त रेखांकित की है कि आरक्षण या छूट का दावा करने वाले उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि यानी 27 फरवरी 2026 या उससे पहले के जारी होने चाहिए.

वेबसाइट पर जारी होंगे ई-समन, हेल्पलाइन नंबर सक्रिय

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू के लिए किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा कागजी समन नहीं भेजा जाएगा. ई-समन लेटर आधिकारिक पोर्टल्स upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे. ई-समन डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी फोन नंबर 011-40303444, 24041001 या ईमेल आईडी [email protected] पर आयोग से संपर्क कर सकते हैं.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार की तिथि या समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा. अंतिम परिणाम इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के बाद घोषित किया जाएगा, जिसके 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट 30 दिनों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital