Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh Oath Ceremony: मध्य प्रदेश में नए मंत्रियों के लिए 20 गाड़ियां तैयार, स्टेट गैरेज में कराई गईं पार्क

मध्य प्रदेश के नए सीएम के रूप में आज बीजेपी विधायक मोहन यादव शपथ लेंगे. लाल परेड ग्राउंड में समारोह का कार्यक्रम शुरू हो गया है. मोहन यादव के साथ उनकी कैबिनेट में कितने मंत्री शामिल होंगे.

Oath Ceremony

नए मंत्रियों के लिए तैयार गाड़ियां

मध्य प्रदेश के नए सीएम के रूप में आज बीजेपी विधायक मोहन यादव शपथ ली है. लाल परेड ग्राउंड में समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मोहन यादव के साथ उनकी कैबिनेट में कितने मंत्री शामिल होंगे. इसको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, हालांकि शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग की ओर से 20 नई गाड़ियों को तैयार किया गया है. ये सभी इनोवा क्रिस्टा हैं. अभी 14 और गाड़ियों को खरीदा जाएगा. इन सभी को स्टेट गैरेज में पार्क किया गया है. सीएम के अलावा दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी शपथ लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital