Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sultanpur: शासन को भेजी झूठी रिपोर्ट…! जांच के बाद खुली पोल, थानेदार और बीडीओ सस्पेंड

मामला कादीपुर तहसील के मोतिगरपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत हांसापुर गांव से सामने आया है. यहां कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत की जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर बेचे जाने की शिकायत शासन को मिली थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ANI)

Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सरकारी (ग्राम समाज) जमीन पर लगे पेड़ काटे जाने की शिकायत पर संबंधित अफसरों व कर्मियों की झूठी रिपोर्ट शासन-प्रशासन को पेश किए जाने का मामला खुलने के बाद सीएम कार्यालय ने इसका संज्ञान लिया है और बड़ी कार्रवाई की है. गृह विभाग की जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर एक थानेदार व बीडीओ को शासन ने सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर जहां जिले के उच्चाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है और कुछ भी कहने से बच रहे हैं, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

यह मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की कादीपुर तहसील के मोतिगरपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत हांसापुर गांव से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, यहां कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत की जमीन पर लगे पेड़ों को काट कर बेचे जाने की शिकायत शासन को मिली थी. बताया जाता है कि इस पूरे प्रकरण में मोतिगरपुर थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक ने घोर लापरवाही बरतते हुए और सही तथ्यों को छुपाते हुए सीएम पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट पेश कर दी और पूरे मामले पर लीपापोती कर दी. ताकि किसी को कुछ भी पता न चल सके.

शिकायत मिलने के बाद ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य गृह विभाग ने जांच कराई तो तत्कालीन प्रभारी उपनिरीक्षक की रिपोर्ट की पोल खुल गई और सच सामने आ गया. इसके बाद सीएम कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर तलब कर लिया और मोतिगरपुर थाने के तत्कालीन तैनात रहे प्रभारी उप निरीक्षक राज कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: जा रहे हैं रामलला के दर्शन करने, नहीं होगी कोई मुश्किल…दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों से सीधे अयोध्या पहुंचाएगी ट्रेन, इस दिन से शुरू होगा संचालन

विभागीय कार्यवाही करने के दिए निर्देश गुरुवार की शाम को जारी कर दिए गए थे. साथ ही सुल्तानपुर ब्लॉक भदइयां की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दिव्या सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि राज कुमार वर्मा वर्तमान में अम्बेडकर नगर जिले में तैनात हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में जिले में हड़कम्प मचा हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital