Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maharashtra: फिर होगा बड़ा सियासी उलटफेर! क्या NDA में जा सकते हैं ठाकरे?

Maharashtra Politcs: महाराष्ट्र में नया सियासी बवाल हो सकता है, जिसके चलते विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Maharashtra: साल 2024 के लोकसभा चुनावों की पटकथा अब धीरे धीरे स्पष्ट होती जा रही है. इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपने-अपने तरीके से चुनाव की तैयारियों क ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी की अगुवाई वाला सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी की रणनीति बना रहा है. विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया इंडिया गठबंधन मोदी सरकार को हराना चाहता है. इसलिए दोनों तरफ से जोरदार हलचल देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र की सबसे चर्चित पार्टी और मराठी लोगों के मुद्दों के लिए लड़ने वाले प्रभावी नेता के रूप में जाने जाने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष के रुख पर सभी की निगाहें हैं. सवाल यह है कि आखिर वे एनडीए या इंडिया गठबंधन में किसके साथ नजर आएंगे.

बता दें कि हाल ही में राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई. सामने आया है कि इन नेताओं के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि महाराष्ट्र में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न कैसे मनाया जाए. इस बीच सत्ताधारी पार्टियों के नेताओं की ओर से परोक्ष रूप से राज ठाकरे को अपने साथ आने की पेशकश करने वाले बयान आ रहे हैं. इसलिए चर्चा है कि राज ठाकरे को महागठबंधन में लाने के लिए कोई मजबूत कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और इस समय मनसे पर सत्ता पक्ष का दावा ज्यादा मजबूत प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Dham Railway station: हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस है अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, यहां देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के दो बड़े नेताओं ने राज ठाकरे को लेकर अहम बयान दिया है. इन नेताओं ने राज ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है. मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा है कि हम राज ठाकरे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. जब राज ठाकरे शिवसेना में थे, तो शिंदे और राज ठाकरे लंबे वक्त तक साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में अगर शिंदे और राज ठाकरे एक साथ आते हैं, तो इसमें कोई बहुत बड़ी अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें-Bihar: फिर साथ आएंगे बीजेपी और जेडीयू? अध्यक्ष बदलते ही नर्म पड़े नीतीश की पार्टी के सुर

दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी, जो इस समय ज्य और देश की सबसे बड़ी पार्टी है, उसके बड़े नेता गिरीश महाजन ने राज ठाकरे को लेकर एक अहम बयान दिया है. उन्होंने राज ठाकरे को समान विचारधारा वाला बताया है. उन्होंने कहा, अगर वे आ रहे हैं, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. आलोचना वहीं करनी चाहिए जहां गलतियां हों. हम समान विचारधारा वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital