Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya Dham Railway station: हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस है अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, यहां देखें तस्वीरें

तीन फेज में चले रहे निर्माण कार्य में इस स्टेशन का पहला फेज बनकर तैयार हो चुका है. यहां शिशु देखभाल केंद्र, बीमार लोगों के लिए अलग केबिन, पर्यटन सूचना केंद्र के साथ-साथ देश के सबसे बड़े कॉनकोर्स सेटअप को भी बनाया जा रहा है.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya Dham Railways station: पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर, 2023 को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.उद्घाटन से पहले, अयोध्या रेलवे जंक्शन को अयोध्या धाम नया नाम दिया गया है. इस रेलवे स्टेशन के आंतरिक भाग में ‘हवाई अड्डे जैसी’ सुविधाएं हैं. 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले नए स्टेशन भवन का उद्घाटन महत्वपूर्ण है, जिसके बाद अयोध्या में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. यहां देखें तस्वीर:

तीन फेज में चले रहे निर्माण कार्य में इस स्टेशन का पहला फेज बनकर तैयार हो चुका है. यहां शिशु देखभाल केंद्र, बीमार लोगों के लिए अलग केबिन, पर्यटन सूचना केंद्र के साथ-साथ देश के सबसे बड़े कॉनकोर्स सेटअप को भी बनाया जा रहा है.

यहां इंफेंट केयर रूम होगा जहां पैसेंजर अपने दूध पीते बच्चों को किसी भी तरह का मेडिकल चेकअप करा सकते हैं. इसी तरह, इसी तरह अगर आपको किसी भी तरह से यात्रा के दौरान चोट लग जाती है या फिर किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है, तो यहां सिक रूम में फर्स्ट एड और मेडिकल अटेंशन की सुविधा भी दी हुई है.

कहा जाता है कि यह रेलवे स्टेशन जितना आधुनिक है उतना ही इसका पौराणिक महत्व भी है. यह बाहर से एक भव्य मंदिर की तरह बना है और अंदर से उतनी ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है.गौरतलब है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. अब इसे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital