Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी के दौरे से पहले यूपी पुलिस ने यहां होटल से धरे युवती के साथ तीन कश्मीरी युवक, मदरसा के लिए मांगने आए थे चंदा

Sultanpur: पूछताछ में चारो ने बताया कि, वे लोग कश्मीर के मदरसे में जॉब करते हैं. इन्हें 10 हजार के आसपास वेतन मिलता है.

कश्मीरियों को हिरासत में ले जाती पुलिस

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

आशुतोष मिश्र

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जारी चेकिंग के दौरान पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. इसी दौरान यहां चेंकिंग के दौरान एक होटल से पुलिस ने तीन कश्मीरियों व एक युवती को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, ये लोग मदरसे के लिए चंदा इकठ्ठा करने के लिए यहां आए थे. इन लोगों को ख्वाजा कॉम्प्लेक्स में बने होटल से हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

बता दें कि अयोध्या में आज यानी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है. इसको लेकर पड़ोसी जिलों में भी चौकसी रही. इसको देखते हुए सुल्तानपुर में भी पुलिस ने वाहनों और होटलों की चेंकिग की. इसी दौरान शहर के ख्वाजा कॉम्प्लेक्स में बने होटल से एक युवती और तीन कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है और पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में पीएम के होने वाले कार्यक्रम को लेकर चेकिंग की गई थी, जिसमें ख्वाजा कॉम्प्लेक्स में बने होटल से इन लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार रात सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से होटलों व रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सपा नेता सै. रहमान उर्फ मानू के ख्वाजा कॉम्प्लेक्स में बने होटल में कश्मीरी ठहरे हुए हैं. इस सूचना पर सीओ सिटी, नगर कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और होटल से तीन कश्मीरी युवक व एक युवती को पुलिस हिरासत में ले लिया. पकड़े गए कश्मीरियों को एक जीप व युवती को महिला पुलिस कर्मी ने दूसरे वाहन पर बैठाया और कोतवाली लेकर चली गई. पुलिस हिरासत में लिए गए कश्मीरियों का आईडी आदि लेकर वेरिफिकेशन कर रही है. तो वहीं मोहल्ले में होटल की कारगुजारियों को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं और तमाम सवाल भी खड़े कर रहे हैं. होटल को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को दूसरा मोड़ देकर मिनीमाइज करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Ayodhya: “एक समय था, जब रामलला टेंट में विराजमान थे, लेकिन अब…”, अयोध्य में बोले PM मोदी

मदरसे में करते हैं नौकरी

इस पूरे प्रकरण को लेकर नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि, हिरासत में चार कश्मीरियों को लिया गया है. अब तक की जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि चारों कश्मीर के पुंछ के रहने वाले हैं. कश्मीर में ठंड ज़्यादा पड़ने के कारण ये कश्मीरी देश के अलग-अलग स्टेट में जाते हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि चारो कश्मीर के मदरसे में जॉब करते हैं. इन्हें 10 हजार के आसपास वेतन मिलता है. पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि, इन दिनों मदरसे की ओर से अपने समुदाय से चंदा लेने यहां आए हुए हैं, लेकिन पड़ोसी जिले में पीएम के कार्यक्रम को लेकर इन्हें अभी हिरासत में रखा गया है. फिलहाल पूछताछ जारी है.
-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital