Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan Election: इमरान खान अब नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री? चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया नामांकन, भड़के PTI नेता

Pakistan Election: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इमरान खान की उम्मीदवारी को पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है.

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (फोटो सोशल मीडिया)

Pakistan Election: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इमरान खान की उम्मीदवारी को पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. जिसके बाद उनके समर्थक चुनाव आयोग की जमकर आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव आयोग इमरान खान को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए ऐसा कर रहा है. ये सब दूसरों के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है.

जेल में बंद हैं इमरान खान

बता दें कि इमरान खान इसी साल अगस्त महीने से जेल में बंद हैं. उनपर कई मामले दर्ज हैं. जिसमें तोशाखाना मामला भी शामिल है. इमरान खान की उम्मीदवारी रद्द होने के बाद अब उनके सियासी भविष्य पर खतरे की घंटी बज रही है. चुनाव आयोग ने उनपर 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

नवाज शरीफ पर पीटीआई नेता ने लगाए आरोप

इमरान खान के नामांकन को खारिज करने पर कराची पीटीआई के अध्यक्ष खुर्रम शेर जमान ने इसके पीछे नवाज शरीफ को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “इमरान खान के लाहौर और मियांवाली से नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया है, इसको लेकर हम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि नवाज शरीफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया है.

इन नेताओंके खारिज हुए नामांकन

बता दें कि इमरान खान की PTI के कई नेताओं के नामांकन पत्र को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. जिसमें संसद के पूर्व स्पीकर असर कैसर,पेशावर सीट से मुराद सईद का नामांक भी रद्द हुआ है. इसके अलावा साहिबजादा सिगबतुल्लाह, डॉ. अमजद खान, फजल हकीम खान, मियां शराफत और सलीम उर रहमान का पर्चा भी रद्द किया गया है.

यह भी पढ़ें- Pakistan: हाफिज सईद मांगने पर बौखलाया पाकिस्तान, फिर रोने लगा कश्मीर का राग, दिया ये जवाब

नेताओं के नामांकन पत्र रद्द होने से नाराज पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “इमरान खान समेत पीटीआई के तमाम खास नेताओं के नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया, जबकि दूसरे दलों के नेताओं के एक भी नामांकन खारिज नहीं हुए. ये बेहद की खतरनाक और शर्मनाक है कि नवाज शरीफ को फायदा देने के लिए 25 करोड़ लोगों का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital