Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Man Ki Baat: “फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली जिंदगी जियो”, पीएम मोदी ने 108वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित

Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (31 दिसंबर) मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी के मन की बात का ये 108वां एपिसोड है.

PM Modi

पीेम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित

Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (31 दिसंबर) मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी के मन की बात का ये 108वां एपिसोड है. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है. हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है. माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां… 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है.

इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं. आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है. विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है. 2024 में भी हमें इसी भावना और momentum को बनाए रखना है.

अब हम रूकने वाले नहीं हैं

भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं. 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे, आज हमारी रैंक 40 है. इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60% डॉमेस्टिक फंड्स थे. क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुई हैं.

मानसिक स्वास्थ्य का अच्छा होना बहुत जरूरी

भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया. इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं. फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर्स की मांग भी बढ़ रही है. आज फिजिकल हेल्थ और वेल बीइंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू है मानसिक स्वास्थ्य का.

यह भी पढ़ें-Maharashtra Fire: दास्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 6 कर्मचारियों की जलने से मौत, कई घायल

नियमित व्यायाम और 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है. इसके लिए बहुत अनुशासन और दृढ़ता की जरुरत होगी. जब आपको इसका परिणाम मिलने लग जाएगा तो आप रोज खुद ही व्यायाम करना शुरू कर दोगे.

फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली लाइफ जियो

बहुत जरूरी है कि हम यह समझें कि क्या हमारे सेहत के लिए अच्छा है और क्या बुरा है. डॉक्टर्स की सलाह से आप अपना लाइफस्टाइल बदलो ना कि किसी फिल्म स्टार की देखकर. जैसे आप दिखते हो ना, उसे खुशी से स्वीकार करो. आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली लाइफ जियो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital