Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“शहर में सीरियल ब्लास्ट होंगे…”, नए साल के जश्न के बीच Mumbai Police को धमकी भरा कॉल

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, धमकी भरे कॉल के बाद कई जांचें की गईं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Mumbai Police: नए साल के जश्न के बीच एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी है. शहर में कई स्थानों पर विस्फोट करने की धमकी दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार शाम करीब 6 बजे कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि ‘मुंबई में विस्फोट होंगे’ और फिर कॉल काट दिया. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, धमकी भरे कॉल के बाद कई जांचें की गईं. हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस फोन करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, नए साल के जश्न को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital