Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Weather: घने कोहरे से ढक गया उत्तर प्रदेश, बढ़ी ठिठुरन, लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली के साथ ही राजधानी लखनऊ, बहराइच में विजिबिलिटी 25, प्रयागराज, वाराणसी में 50 दर्ज की गई है.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

UP Weather: पूरे उत्तर प्रदेश को कोहरे ने ढक लिया है और लखनऊ सहित कई जिलों में हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बढ़ी ठंड में जो जहां है वहीं पर दुबका दिखाई दे रहा है. शीतलहर ने बड़े से लेकर बुजुर्गों और बच्चों की हालत खराब कर दी है. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं. जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं. तो वहीं घरों में लोग रजाई व कम्बल में दुबके हुए हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अधिक जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. कोशिश करें घर में ही रहें तो वहीं गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश व कोहरे के आसार जताए हैं.

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, अयोध्या सहित तमाम जिले कोहरे से पटे पड़े हैं. बुधवार को सुबह प्रदेश के कई जिलों में हल्कि से मध्यम बारिश देखने को मिली है तो वहीं गुरुवार को भी बारिश होने के आसार हैं. लखनऊ में घना कोहरा और क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति लगातार बनी हुई है. यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भारी कमी आई है. जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली के साथ ही राजधानी लखनऊ, बहराइच में विजिबिलिटी 25, प्रयागराज, वाराणसी में 50, गोरखपुर, सुल्तानपुर में 200 मीटर दर्ज की गई. तो वहीं मुरादाबाद भी घने कोहरे से ढक गया है. इसकी वजह से तमाम ट्रेने भी लेट हो गई हैं तो कई रद्द कर दी गई है. इसी के साथ ही यूपी सहित देश के तमाम राज्यों में भी घना कोहरा देखा जा रहा है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है. चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार के साथ ही मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा और जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा मौसम विभाग की ओर से दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 1992 में इन्होंने बनाया था रामलला का “वो चबूतरा”, मन में रह गई एक टीस, अब बोले- “काश…”

आने वाले दिनों में मौसम का कैसा हाल रहेगा, इस पर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हालांकि अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. तो वहीं सुबह के वक्त कोहरा या धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के भी आसार हैं. तो वहीं कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक घने कोहरे की स्थिति लखनऊ में बनी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital