Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mumbai: मुंबई के कई संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट हुई पुलिस, चलाया तलाशी अभियान

Bomb Blast Threat: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र सहित शहर के कई प्रमुख संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

Bomb Blast

मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी

Bomb Blast Threat: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र सहित शहर के कई प्रमुख संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. इन जगहों पर सुरक्षा को सख्त करने के साथ ही बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया है. पुलिस धमकी देने वाले के बारे में पचा लगाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस को ईमेल के जरिए दी गई धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को एक ईमेल भेजकर धमकी दी गई है कि कोलाबा में स्थित में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के अलावा वर्ली और अन्य इलाकों में स्थित संग्रहालयों में किसी भी वक्त विस्फोट हो सकता है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च ऑपरेशन

ईमेल में जिन जगहों पर बम विस्फोट करने की बात कही गई थी, वहां सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थलों को बताया गया था, वहां पर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्चु नहीं मिली है. जांच की जा रही है. सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है. इसके अलावा पुलिस बल की तैनाती को बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़िए: राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, अमित शाह पर दिया था विवादित बयान

साइबर विभाग जांच में जुटा

मुंबई पुलिस ने मिली धमकी के बारे में बताया कि कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संग्रहालयों को विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे. पुलिस इन इन ईमेल को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन ऐसा कुछ भी विस्फोटक निशान या फिर विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिसमें म्यूजियम में कई बम लगाए जाने की बात कही गई थी. इन बमों के कभी भी फटने का दावा किया गया था. संग्रहालयों के आस-पास पुलिस की तैनाती को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही साइबर विभाग की टीम ईमेल भेजने वाले की लोकेशन के ट्रेस करने में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital