Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: नहीं मिलेगी ठंड से राहत! यूपी समेत इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी पड़ा असर

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस दौरान मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जैसे राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस दौरान मौसम विभाग के मुताबिक,उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. बात करें दिल्ली एनसीआर की तो यहां दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण लोग परेशान हैं.

यूपी और उत्तराखंड बढ़ती ठंड

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना और कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा. कुछ इलाकों में धूप नहीं निकली. वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाएं चलने और कोहरा छाने से तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया.

बिहार में बर्फीली हवा ठिठुरन बढ़ाएगी

पटना सहित दक्षिण बिहार में बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार तीन दिनों तक ठिठुरन बढ़ाएगी. पटना, गया सहित अन्य जिलों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है. वही उत्तर बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार दक्षिण बिहार के मुकाबले कम रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी है. जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. 12 से 15 जनवरी के दौरान उत्तर बिहार के 14 जिलों में शीत दिवस या शीत लहर होने की संभावना है.

हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव 12, 16 और 17 जनवरी को देखने को मिलेगा. वहीं, मैदानी जिलों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है. वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है.

घने कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित

देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गुरुवार को कोहरे से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में ‘बहुत घना’ कोहरा रहा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और असम में ‘घना’ कोहरा रहा. वहीं उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ‘मध्यम’ कोहरा रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital