Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, कम विजिबिलिटी और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पारा पहुंचा 4 डिग्री के नीचे

आईएमडी ने ने चेतावनी देते हुए कहा कि राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और केवल फॉग लाइट के साथ गाड़ी चलाने की जरूरत है.

दिल्ली में आज सुबह का नजारा

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरा जारी है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा समेत तमात ईलाको में घना कोहरा छाया हुआ है, जिस वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई है. घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की घनी परत छाई रही, जिससे यातायात की गति प्रभावित हुई. शहर में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी. दिन के शुरुआती घंटों में आरके पुरम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, सड़कों पर मौजूद लोगों के साथ-साथ बेघर लोगों ने भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति के बीच सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों में शरण ली.

4 डिग्री से नीचें पहुंचा न्यूनतम तापमान

इस हफ्तें शुक्रवार को, शहर में सीजन का पहला शीत लहर वाला दिन देखा गया, यह भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तब दर्ज किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है. इस बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी ने जारी की चेतावनी

आईएमडी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, “पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और केवल फॉग लाइट के साथ गाड़ी चलाने की जरूरत है.” इसमें कहा गया है, “विशेषकर एक्सप्रेसवे पर सुबह तक कोहरा कम होने तक यात्राएं रोकनी होंगी. अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग, लखनऊ में बहुत घना कोहरा है और आज 02:30 बजे IST के बाद से दृश्यता 0 मीटर है.” मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: ‘जिस भी मुख्यमंत्री को बाबर का वोट चाहिए वो राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे’, बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा VIDEO

गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने रविवार को घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने मोटर चालकों से कम दृश्यता के बीच सावधानी से गाड़ी चलाने का आग्रह किया है. दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया, “मौसम विभाग, दिल्ली ने 14 जनवरी, 2024 को घने से बहुत घने कोहरे और 15 और 16 जनवरी, 2024 को घने कोहरे का अनुमान लगाया है. हम सभी से कोहरे में सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील करते हैं.” घने कोहरे की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई. अधिकारियों के मुताबिक, विस्तारा की दिल्ली से पुणे उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital