Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pune: ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय, धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bombay Sappers Soldierathon: पुणे में बॉम्बे सैपर वॉर मेमोरियल 14 जनवरी 2024 को अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है.

Bombay Sappers Soldierathon

बॉम्बे सैपर्स सोल्जराथॉन में धावकों को भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने दिखाई हरी झंडी

Bombay Sappers Soldierathon: पुणे में बॉम्बे सैपर वॉर मेमोरियल 14 जनवरी 2024 को अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है. जिसके तहत फिटिस्तान-एक भारत एक मैराथन ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ का आयोजन किया गया. ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल हुए.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने मंच से धावकों को झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया. इस दौरान मंच पर अन्य अतिथि भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में सैनिकों के परिवार, पूर्व सैनिकों के अलावा हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की.

‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने युद्ध के दौरान अपने हाथ-पैर या फिर शरीर के अन्य अंगों को खोने वाले दिव्यांग सैनिकों से भी मुलाकात की.

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और मैराथॉन दौड़ लगाई. मैराथॉन दौड़ से पहले सैनिकों ने युवाओं में जमकर जोश भरा. इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और फिर सभी धावकों ने सैनिकों के साथ बॉम्बे सैपर्स सोल्जराथॉन में दौड़ लगाई.

बता दें कि ये कार्यक्रम पुणे स्थित बीईजी सेंटर दीघी हिसल्स में आयोजित किया गया. जिसमें सैनिकों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था. सैनिकों के साथ सोल्जराथॉन में हिस्सा लेना लोगों के लिए काफी गर्व करने वाला पल रहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital