Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की से भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम से दिल्ली-एनसीआर, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका.

(AI IMAGE)

देशभर के मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. Aaj ka mausam update के मुताबिक,चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव और इसके कमजोर होने के बावजूद दक्षिण भारत समेत देश के कई राज्यों में मौसम का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है.

यह भी बता दें कि आज 4 नवंबर (weather update) को देश के कुल 13 राज्यों में हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, इस दौरान 40 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है.

किन 13 राज्यों में मंडरा रहा है खतरा?(Aaj ka mausam update)

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जहां तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने, केले-पपीते जैसे छोटे पेड़ उखड़ने और खड़ी फसलों व बागवानी को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा कच्चे मकानों को भी क्षति पहुंच सकती है.

दिल्ली और UP में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर: Delhi weather के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रह सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर प्रदेश: यूपी में चक्रवात मुरासु का असर काफी हल्का रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. प्रदेशभर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. हालांकि, पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास बढ़ने लगा है.

बिहार और झारखंड: बिहार के कई जिलों (जैसे चंपारण, गोपालगंज, सिवान, पटना आदि) में आज मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं दूसरी ओर, झारखंड में चक्रवात के असर के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (4 नवंबर) न्यूनतम तापमान (4 नवंबर)
दिल्ली 30°C 17°C
मुंबई 34°C 26°C
चेन्नई 31°C 27°C
कोलकाता 30°C 23°C
लखनऊ 31°C 18°C
पटना 30°C 19°C
रांची 27°C 18°C
भोपाल 29°C 17°C
जयपुर 31°C 18°C
शिमला 21°C 10°C
नैनीताल 21°C 12°C

दक्षिण भारत और ओडिशा में चक्रवात का भयंकर असर

तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती तूफान कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल रहा है, जिसके प्रभाव से आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा Aaj ka mausam update के मुताबिक,ओडिशा में 3 से 7 नवंबर के बीच व्यापक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, खासकर दक्षिण ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा और गजपति जिलों में खराब मौसम का असर देखा जा रहा है. केरल, माहे, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest