Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayushi Murder: आयुषी की हत्या के आरोप में मां-बाप गिरफ्तार, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने से नाराज था परिवार

पूछताछ में हत्या के दो कारण सामने आए है. एक कारण तो आयुषी ने घर वालों को बिना बताए दूसरी जाति के लड़के से शादी की. दूसरा कारण ये कि लड़की कई दिनों तक घर से गायब रहती थी.

Ayushi Murder

मृतक युवती आयुषी यादव

Ayushi Murder: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लाल रंग के बैंग के अंदर लड़की की डेडबॉडी मिलने का मामला हॉरर किलिंग का निकला है. 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर आयुषी का शव लाल रंग के बैंग में मिला था. लड़की को गोली मारी गई थी. फिर उसे प्लास्टिक में लपेटकर बैग में बंद कर दिया गया था. इस बैग में लाल रंग की दो साड़ियां भी रखी हुई थीं. अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आयुषी के माता-पिता को ही गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आयुषी (Ayushi Murder) घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी. 17 नवंबर को जब वो वापस घर पहुंची तो गुस्से से लाल पिता ने उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पिता अपनी बेटी आयुषी के शव को मथुरा जिले के राया थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर फेंक कर वापस दिल्ली आ गया. मथुरा पुलिस को अगले दिन 18 नवंबर को एक युवती का शव लावारिश हालत में मिली. युवती के शरीर पर कई जगह निशान थे. तो वहीं सीने में गोली लगी हुई थी.

48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

मथुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में 8 टीमों को लगाया. महज 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया. युवती (Ayushi Murder) की पहचान के लिए पुलिस ने करीब 20 हजार मोबाइल कॉल ट्रेस किए. 210 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचे गए, तब जाकर पुलिस लावारिस शव की पहचान आयुषी पुत्री नितेश यादव के तौर पर हुई.

दूसरी जाति में शादी करने से नाराज था परिवार

नितेश यादव मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और फिलहाल बदरपुर में रहता है. जानकारी मिलते ही मथुरा पुलिस की दो टीमें बदरपुर स्थित आयुषी के घर पहुंची, घर में सिर्फ युवती की मां और भाई मिले थे, जबकि पिता लापता था. हालांकि थोड़ी देर में पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पिता नितेश यादव ने बेटी आयुषी की हत्या की बात कबूल ली. पूछताछ में हत्या के दो कारण सामने आए है. एक कारण तो आयुषी ने घर वालों को बिना बताए दूसरी जाति के लड़के से शादी की. दूसरा कारण ये कि लड़की कई दिनों तक घर से गायब रहती थी.

ये भी पढ़ें : UP: आजमगढ़ में श्रद्धा हत्याकांड जैसी दरिंदगी, प्रेमिका की लाश के कई टुकड़े कर कुएं में फेंका, तैरते दिखे हाथ-पैर

पुलिस मृतका के पिता, भाई और मां को अपने साथ मथुरा ले गई. पोस्टमार्टम हाउस तक मां और भाई को ही लाया गया, जबकि पिता को राया थाने में रखा गया. पुलिस ने मां से मृतका की पहचान कराई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital