Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के संकेत हैं.

यूपी, दिल्ली और हिमाचल समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी.

(AI IMAGE)

देश में चक्रवाती तूफानों के साये के बीच मौसम ने एक बार फिर से बेहद खतरनाक और रौद्र रूप धारण कर लिया है. Aaj ka mausam update के मुताबिक, अगले 11 घंटों के भीतर देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी-तूफान का महा-संकट आने वाला है. इस दौरान तटीय और मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और गोवा के आसपास बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण यह मौसमी उथल-पुथल मची है. इसके असर से अगले 3 दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड की एंट्री होगी, जबकि कई राज्यों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

Weather update के मुताबिक, आज 5 नवंबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश और 70 की स्पीड से हवाएं चलने की चेतावनी है.

पूर्वी भारत के कई जिलों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की चेतावनी दी गई है. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा मिजाज?

दिल्ली-एनसीआर: Delhi weather के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ 15 से 20 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश: मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ समेत कई जिलों में तेज सतही हवाओं (35-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. लखनऊ में पारा 17 से 30 डिग्री के बीच रहेगा.

बिहार: पटना, सिवान, भोजपुर, गया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज और पूर्णिया समेत दो दर्जन जिलों में मध्यम बारिश और 30 किमी/घंटे की आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर का हाल(Aaj ka mausam update)

झारखंड: रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. रांची में तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहेगा.

उत्तराखंड: नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 40 की स्पीड से हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर: मनाली में पारा लुढ़ककर -3 डिग्री और श्रीनगर में -7 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. कुल्लू, कांगड़ा, बारामूला, किश्तवाड़ और शोपियां में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है.

प्रमुख शहरों का तापमान:

शहर अधिकतम तापमान (5 नवंबर) न्यूनतम तापमान (5 नवंबर)
दिल्ली 31°C 17°C
मुंबई 35°C 26°C
चेन्नई 31°C 27°C
कोलकाता 31°C 22°C
लखनऊ 30°C 17°C
पटना 30°C 18°C
रांची 27°C 17°C
भोपाल 29°C 17°C
जयपुर 32°C 18°C
शिमला 21°C 09°C
नैनीताल 21°C 12°C

पंजाब, राजस्थान, एमपी और बंगाल में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान और मध्य प्रदेश: जयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और खरगोन में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट है.

पंजाब और पश्चिम बंगाल: अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, कोलकाता, दार्जिलिंग और हावड़ा में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और तेज बारिश होने का अनुमान है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital