Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बसपा प्रमुख मायावती का 68वां जन्मदिन आज, विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान

BSP President Mayawati Birthday Today: बसपा प्रमुख मायावती का आज जन्म दिन है. इस मौके पर वे पार्टी मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेगी.

BSP President Mayawati

BSP President Mayawati Birthday Today: बसपा प्रमुख मायावती का आज अपना 68वां जन्मदिन मनाएगी. पार्टी ने इस दिन को जनकल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है. पार्टी ने बयान जारी कर मायावती को सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बताया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है. इतना ही नहीं सीएम योगी ने उनको फोन भी किया. जानकारी के अनुसार आज मायावती पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकती है.

यह भी पढ़ेंः ‘चलाना है तो चला वरना गेट खोल…’ फ्लाइट में अनाउंसमेंट कर रहे पायलट को यात्री ने जड़ा थप्पड़, देखें Video

सूत्रों की मानें तो मायावती आज मोबाइल ऐप भी लाॅन्च कर सकती है. वहीं प्रेस वार्ता में गठबंधन को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है. इसके अलावा सोमवार को सुबह 11 बजे पार्टी की ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा का विमोचन भी करेगी. राजधानी लखनऊ में उनके कार्यकर्ताओं ने कई होर्डिग्स भी लगाए हैं जिनमें उन्हें आयरन लेडी की संज्ञा दी गई है.

डिप्टी सीएम केशव ने दी शुभकामनाएं

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा बसपा प्रमुख एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं बसपा के नेशनल कन्वीनर आकाश आनंद ने एक्स पर लिखा कि मेरी मार्गदर्शक, आधार स्तंभ जननायिका बसपा की अध्यक्ष बहन मायावती जी को 68वें जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस की बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ेंः मकर संक्रांति पर CM योगी आदित्यनाथ ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा, लगता है खिचड़ी का प्रसिद्ध मेला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital