Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देशभर में शुरू हुआ भाजपा का ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ दीवार लेखन कार्यक्रम, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की शुरुआत

जे.पी. नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पार्टी के चिह्न ‘कमल’ को रंगा.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

2024 के चुनावों को लेकर भाजपा ने एक बार फिर से अपनी कमर कस ली है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सोमवार को भारतीय जनता के बीच ‘ एक बार फिर से मोदी सरकार ‘ की अपील करते हुए पार्टी के दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की. जे.पी. नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पार्टी के चिह्न ‘कमल’ को रंगा.

‘एक बार फिर से मोदी सरकार’

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारा दीवार लेखन कार्यक्रम आज से पूरे देश में शुरू हो रहा है. यह कार्यक्रम देश भर के सभी बूथों पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ के नारे के साथ शुरू होगा. हमारा प्रयास है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े. जनता से हमारी विनम्र अपील है कि देश में फिर से मोदी सरकार बने जिससे देश में स्थिरता के साथ विकास हो.” वहीं उन्होंने कहा कि “हम देश को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ आगे ले जाएंगे, जिसके लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है.”

स्थिर सरकार की जरूरत

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने पहले भी पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है और हमें यह देखने को मिला है कि कैसे विकास के नए मुकाम हासिल किए गए और कैसे भारत ने खुद को विश्व स्तर पर स्थापित किया. नड्डा ने कहा , “इस सबको आगे बढ़ाने के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है. इसलिए हम इस दीवार लेखन के माध्यम से एक बार फिर मोदी सरकार के लिए अपील कर रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें: ‘सीताजी के साथ श्रीराम पधारेंगे…’ मुस्लिम लड़की बतूल जहरा का भजन सोशल मीडिया पर वायरल, देखें Video

त्रिपुरा के सीएम ने कही बड़ी बात 

इससे पहले रविवार को, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने एक कार्यक्रम में दीवार पर कमल का प्रतीक- भाजपा का लोगो चित्रित किया था. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 450 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया. वहीं उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में अपने राज्य की दोनों सीटों पर जीत हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो कमल खिलाना है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा इस बार 404 सीटें जीत सकती है, लेकिन मेरा मानना ​​​​अलग है. सीटों की संख्या 450 के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है. 2019 के चुनावों में, भाजपा ने 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital