Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के लिए खुशखबरी, पाक मूल के शोएब बशीर को मिला भारत का वीजा

पाकिस्तान मूल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल गया है. इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है.

Shoaib Bashir

शोएब बशीर (सोर्स- इंग्लैंड क्रिकेट)

India vs England Test Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. लेकिन पहले मैच से पहले इंग्लैंड टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पाकिस्तान मूल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल गया है. इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है.

शोएब बशीर को मिला वीजा

बोर्ड ने बताया कि जल्द ही बशीर भारत दौरे के लिए रवाना होंगे और वह इसी हफ्ते पहुंच भी जाएंगे. शोएब बशीर को वीजा मिलने को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि ये मामला जल्द सुलझ गया, यह देखकर काफी खुशी हुई. बता दें कि शोएब बशीर को पहली बार इंग्लैंड क्रिकेट टीम में चुना गया है लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण वह यूएई में ही रुक गए थे.

अनकैप्ड प्लेयर हैं शोएब बशीर

20 साल के शोएब बशीर एक अनकैप्ड प्लेयर हैं. उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. उनके वीजा मामले में दोनों देखों के कप्तान का बयान सामने आया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह वीजा ऑफिस में नहीं बैठते हैं, इसलिए वो ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही भारत आएगा और हमारे देश में क्रिकेट का आनंद उठाएगा.

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डैन लॉरेंस जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टली, जैक लीज, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट, मार्क वुड.

क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू

IND vs ENG: क्या पुजारा-रहाणे का करियर खत्म? रोहित शर्मा के जवाब से मिले संकेत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital