Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Policy Case: AAP सांसद संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा को मिली जमानत

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा को जमानत दे दी.

Delhi Liquor Policy Case

संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा को कोर्ट ने दी जमानत.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा को जमानत दे दी है. कोर्ट ने 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर यह जमानत दी है. कोर्ट ने 10 जनवरी को यह राहत सर्वेश मिश्रा को दी थी. बता दें कि ईडी ने इस मामले में सर्वेश के खिलाफ भी अरोप पत्र दायर किया था.

यह भी पढे़ंः BrahMos: रक्षा क्षेत्र में दुनिया ने माना भारत का लोहा, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल की बढ़ी डिमांड, देश कुछ दिनों में ही करने लगेगा एक्सपोर्ट

जानकारी के अनुसार उस समय सर्वेश को गिरफ्तार नहीं किया गया था. सर्वेश की पिता की तबीयत भी खराब है. ईडी ने आरोप पत्र में संजय सिंह के साथ ही सर्वेश मिश्रा को भी आरोपी बनाया था. राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है. इसी मामले में ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। मामले में ईडी ने 2 मई 2023 को सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की थी.

सुनवाई के दौरान सर्वेश के वकील ने दलील दी कि सर्वेश मिश्रा के मामले में धन शोधन की धारा 45 की कठोरता लागू नहीं होती. इसके साथ ही जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और बिना गिरफ्तारी के ही चार्जशीट भी दायर की गई थी.

संजय सिंह पर है यह आरोप

ईडी के अनुसार दिनेश अरोड़ा सांसद संजय सिंह के नियमित तौर पर संपर्क में थे. ईडी ने कहा कि संजय सिंह को इस घोटाले में 2 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई थी. वहीं जांच एजेंसी ने दावा किया था कि संजय सिंह और उसके सहयोगी नई आबकारी नीति में महत्वपूर्ण भूमिका में थे. इन्होंने शराब की नई दुकानों के लाइसेंस देने में बड़़ी भूमिका निभाई थी. मामले में ईडी ने संजय सिंह और उनके सहयोगियों सर्वेश मिश्रा और अजीत त्यागी के घर और ठिकानों पर दबिश दी थी.

यह भी पढे़ंः 20 मिनट की कैबिनेट बैठक, लालू की बेटी के तीन ट्वीट… क्या बिहार में JDU-RJD के बीच ऑल इज वेल नहीं?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital