Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Corona Virus Update: थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में मिले 182 नए मरीज, एक शख्स की मौत

Corona Virus : भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में 182 नए मामले सामने हैं.

Corona virus

सांकेतिक तस्वीर

Corona Virus : भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में 182 नए मामले सामने आए और एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो गई. देश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1525 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है.

31 दिसंबर को 841 मामले सामने आए थे

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये थे. कोविड के उपचाराधीन मरीजों में से लगभग 92 प्रतिशत मरीज घर पर आईसोलेशन में हैं.

सात मई 2021 को कोरोना से हुई थीं करीब 4 हजार मौतें

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ सब वैरिएंट की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.’’ देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar: “इंडिया अलायंस परिवार बचाओ, प्रॉपर्टी बचाओ गठबंधन”, NDA की सरकार बनने पर जेपी नड्डा का विरोधियों पर हमला

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: ‘कुर्मी, भूमिहार और महादलित’, सत्ता में वापसी के साथ BJP ने सेट कर दिया लोकसभा चुनाव का जातीय समीकरण

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital