Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

साक्षी मलिक ने निलंबित WFI के अध्यक्ष संजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सस्पेंड के बाद भी बांट रहे सर्टिफिकेट

Sakshee Malikkh News: साक्षी मलिक ने बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि सस्पेंड होने के बावजूद भी संजय सिंह फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे हैं.

Sakshee Malikkh News

साक्षी मलिक ने लगाए संजय सिंह पर गंभीर आरोप.

Sakshee Malikkh News: साक्षी मलिक ने एक बार फिर से WFI के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह पर निशाना साधा है. ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. अपनी पोस्ट में साक्षी मलिक ने लिखा है कि सरकार ने संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया था, फिर भी वे मनमर्जी से नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप करवा रहे हैं. साथ ही खिलाड़ियों को फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहा है जो गैरकानूनी है. इसके अलावा भी साक्षी मलिक ने संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

साक्षी मलिक ने और क्या कहा?

साक्षी मलिक ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप जो कि खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है. यह आयोजन जयपुर में किया जाना है. लेकिन, उसके पहले ही संजय सिंह गैर कानूनी ढंग से अपना दबदबा बनाने के लिए चैंपियनशिप का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं. साक्षी मलिक ने कहा कि तमाम सर्टिफिकेट पर संजय सिंह का सिग्नेचर है.

साक्षी मलिक ने अनुराग ठाकुर से की ये अपील

साक्षी मलिक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी अपील किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर अनुराग ठाकुर को टैग कर लिखा ‘कल जब कोई खिलाड़ी इन सर्टिफिकेट को लेकर नौकरी मांगने जाएंगे तो कार्रवाई करीब खिलाड़ियों पर होगी. जबकि खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है. कार्रवाई तो ऐसे ऐसे फ्रॉड करने वाले संजय सिंह पर अभी से होनी चाहिए. जिसकी गतिविधियों पर रोक लगाने के बावजूद यह सब फर्जीवाड़ा कर रहा है. मैं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी अपील करती हूं कि आप इस मसले को देखें और खिलाड़ियों का भविष्य खराब होने से बचाएं.’

संजय सिंह को कब किया गया निलंबित

बता दें कि मंगलवार को खेल मंत्रालय ने संजय सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. इससे पहले 24 दिसंबर 2023 को उन्हें निलंबित भी कर दिया था. जिसके बाद से खेल मंत्र की नजर बराबर संजय सिंह की गतिविधियों पर है.

कौन हैं संजय सिंह

संजय सिंह मूल रूप से बनारस (चंदौसी) के रहने वाले हैं. ये खेती से जुड़ा व्यवसाय भी करते हैं. कुश्ती संघ से संजय सिंह का वास्ता साल 2010 से है. बता दें कि ये उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ में पदाधिकारी रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital